एक्सप्लोरर

90's की इस सीधी-सादी सिंगर के खिलाफ हुईं ढेरों साजिशें! नंबर 1 बनने के बाद कैसे खत्म हुआ करियर?

Anuradha Paudwal Untold Story: फेमस सिंगर जिनकी आवाज की जादू में हर कोई खो गया. उनका नाम अनुराधा पोडवाल है. उन्होंने फिल्मों में गाना क्यों छोड़ा? अब भजन वाले वीडियो भी नहीं आते, इसके पीछे एक वजह है.

Anuradha Paudwal Untold Story: 80 और 90 के दशक में एक ऐसी सिंगर की एंट्री हिंदी सिनेमा में हुई जिनकी आवाज ने हर किसी को दीवाना बनाया. उनकी आवाज में रोमांटिक गाने हो या भजन हो सभी तरह के गाने अच्छे लगते थे. आज भी जब रिएलिटी शोज में गेस्ट के तौर पर वो आती हैं तो कंटेस्टेंट्स उन्हें उनके सुपरहिट गानों से ट्रिब्यूट देते हैं. उस सिंगर का नाम अनुराधा पोडवाल है जिनके गाने सदाबहार रहे.

अनुराधा पोडवाल एक ऐसी सिंगर रही हैं जिन्हें लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी दिग्गज सिंगर के बराबर समझा जाने लगा था. अनुराधा के पति की मौत के बाद उनके ऊपर कुछ इल्जाम लगे और धीरे-धीरे उनका सिंगिंग करियर फिल्मों से कम होने लगा. अनुराधा पोडवाल ने फिल्मों में गाना क्यों बंद किया और इंडस्ट्री से धीरे-धीरे दूर क्यों हुईं? 

अनुराधा पोडवाल का शुरुआती करियर

27 अक्टूबर 1954 को कर्नाटक के कारवार में अनुराधा पोडवाल का जन्म हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराधा पोडवाल ने कभी क्लासिक सिंगिंग की क्लास नहीं ली. उन्होंने लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी दिग्गज सिंगर्स के गानों पर रियास करते-करते सीख गईं. साल 1969 में अनुराधा ने अरुण पोडवाल के साथ शादी की थी जो फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े थे. पति के कहने पर ही अनुराधा गायकी के क्षेत्र में आईं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anuradha Paudwal (@paudwal.anuradha_official)

साल 1973 में आई फिल्म अभिमान से अनुराधा पोडवाल ने करियर की शुरुआत की. इनका पहला सुपरहिट गाना 'तू मेरा दिलबर है' था जो साल 1983 में आई फिल्म हीरो के लिए उन्होंने गाया था. इसके बाद उन्होंने ढेरों फिल्मों के लिए बैक टू बैक गाने गाए और वो हिट रहे. अनुराधा पोडवाल ने 80's और 90's में एक से बढ़कर एक सुपरहिट रोमांटिक गाने गाए. लेकिन एक समय के बाद अनुराधा ने फिल्मों में गाना बंद कर दिया और इसके पीछे की वजह साजिश रही है. 

अनुराधा पोडवाल के गाने और भजन

अनुराधा पोडवाल ने  'दिल है कि मानता नहीं', 'धक-धक करने लगा', 'जानें जिगर जानेमन', 'मुझे तुमसे हैं इतने गिले' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने गाए. अनुराधा पोडवाल ने 80 और 90 के दशक में बैक टू बैक फिल्मों के लिए गाने और उस दौर की सबसे पॉपुलर सिंगर बनीं. एक समय के बाद अनुराधा ने फिल्मों में गाना लगभग बंद कर दिया था और सिर्फ टी-सीरीज के लिए भक्ति गाने गाया करती थीं.

कैसे खत्म हुआ अनुराधा पोडवाल का करियर?

अनुराधा पोडवाल की आवाज इंडस्ट्री के म्यूजिशियन को पसंद आ रही थी और एक दिन में वो 25 से 30 रिकॉर्डिंग किया करती थीं. अनुराधा हर दिन कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ रही थीं लेकिन उनके फेमस होने के बाद भी अरुण पोडवाल ने एसडी बरमन के साथ काम जारी रखा. बता दें, एसजी बरमन आरडी बरमन के पिता और आशा भोसले के ससुर थे. ऐसा बताया जाता है कि अनुराधा पोडवाल की कामयाबी से लता मंगेशकर और आशा भोसले को कुछ प्रॉब्लम होने लगी थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anuradha Paudwal (@paudwal.anuradha_official)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार आशा भोसले अपने ससुर के स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए गईं और वहां काम करने वाले अरुण पोडवाल को काफी बुरा-बुरा कहकर ऑफिस से निकलवा दिया. अनुराधा पोडवाल को ये बात बहुत बुरी लगी लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं कहा. साल 1991 में अरुण पोडवाल की एक एक्सीडेंट में मौत हुई और अनुराधा पोडवाल इससे काफी टूट गईं. फिर भी उन्होंने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल करियर को अलग रखते हुए काम जारी रखा.

अरुण पोडवाल अपने पीछे अनुराधा और उनके तीन बच्चे छोड़ गए थे इसलिए अनुराधा को काम तो करना ही था. बाद में कुछ खबरें आईं कि लता मंगेशकर ने अनुराधा के फिल्मों में गाए गानों को अपनी आवाज से रिप्लेस कर दिया. इस बात की खबर जब अनुराधा को हुई तब उन्होंने फैसला लिया कि अब वो सिर्फ टी-सीरीज के लिए ही गाने गाएंगी. गुलशन कुमार ने उनका पूरा साथ दिया और उस दौरान दोनों के नाम को भी जोड़ा जाने लगा था.

साल 1997 में गुलशन कुमार की हत्या के बाद अनुराधा पोडवाल काफी डिस्टर्ब हुईं और उन्होंने फिल्मों में गाने ना गाने का फैसला लिया. हालांकि कुछ म्यूजिक डायरेक्टर्स के लिए उन्होंने कुछ डिसेंट गाने फिल्मों में गाए. लेकिन ज्यादातर भजन ही गाए जो अलग-अलग भाषाओं में होते थे. अब अनुराधा पोडवाल ने गाना काफी हद तक बंद कर दिया है और कभी-कभी रिएलिटी शोज में गेस्ट के तौर पर नजर आ जाती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anuradha Paudwal (@paudwal.anuradha_official)

करीबियों की मौत से अनुराधा पोडवाल रहीं दुखी

अनुराधा पोडवाल स्वभाव से बेहद शांत महिला हैं, ये तो सभी जानते हैं लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ में कई लोगों को खो दिया है. इसके करण उनकी लाइफ में सुख के मौके कम ही आए. सबसे पहले अनुराधा पोडवाल ने अपने 1 महीने के बेटे की मौत देखी, उसके बाद पति की मौत से वो काफी दुखी हुईं. गुलशन कुमार को अनुराधा पोडवाल भाई मानती थीं जिन्होंने उनके करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद भी थी, उनकी भी हत्या हुई. इसके बाद साल 2020 में किडनी फेल होने के कारण अनुराधा पोडवाल के 35 साल के बेटे का भी निधन हुआ.

यह भी पढ़ें: Broken But Beautiful Season 5 का एकता कपूर ने किया ऐलान, चौथा सीजन सिद्धार्थ शुक्ला को किया डेडिकेट, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget