एक्सप्लोरर

'द बिग सिक' मेरी सीमा को विस्तार देने का मौका था : अनुपम खेर

मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि वूडी एलन और रॉबर्ट डी नीरो जैसे कलाकारों के साथ काम करने के बाद एक अभिनेता के रूप में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'द बिग सिक' को उनकी सीमा का विस्तार करने के मौके के तौर पर देखा.

माइकल शोवाल्टर निर्देशित 'द बिग सिक' हास्य कलाकार कुमैल नानजियानी के वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने न सिर्फ इस फिल्म में मुख्य नायक के रूप में काम किया, बल्कि अपनी पत्नी एमिली गॉर्डन के साथ मिलकर इसकी पटकथा भी लिखी है.

अनुपम ने कहा, "मुझे कहानी पंसद आई, हालांकि मैंने कभी भी उनका काम नहीं देखा था, मैं तुरंत कुमैल नानजियानी के साथ काम करने के लिए तैयार हो गया और इससे पहले वूडी एलन, एंग ली और रॉबर्ट डी नीरो जैसे कलाकारों के साथ काम करने के बाद जब मुझे पता चला कि अमेरिका के दिग्गज कलाकारों हॉली हंटर, रे रोमानो के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो मुझे लगा कि यह मेरे लिए बतौर अभिनेता अपनी सीमा को विस्तार देने का मौका है."

फिल्म को मिल रहे तव्वजों से अनुपम बेहद खुश हैं.

उन्होंने कहा, "द बिग सिक' बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है. यह नस्लवाद, सांस्कृतिक अलगाव, जेनोफोबिया (विदेशी लोगों को नहीं पसंद करना) और मुसलमानों को संदेह और अविश्वास के साथ देखे जाने के बारे में है और यह ऐसे गंभीर मुद्दों को गर्मजोशी और हंसी के पुट के साथ पेश करती है. मुझे यह पसंद है."

अनुपम को नानजियानी के पिता का किरदार निभाने का मौका मिला क्योंकि उनके (नानजियानी) वास्तविक पिता ऐसा चाहते थे और वह अभिनेता (अनुपम) के बड़े प्रशंसक हैं.

अभिनेता ने बताया कि नानजियानी नहीं जानते थे कि वह उनसे कैसे संपर्क करें. फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी और सौभाग्य से वह उनके (अनुपम) एक रिश्तेदार के जरिए संपर्क कर सके.

अनुपम को जब पता चला कि नानजियानी उन्हें इस फिल्म में लेने के लिए बेताब हैं तो उन्होंने निजी तौर पर उन्हें फोन किया और काम करने की इच्छा जाहिर की.

शूटिंग के दौरान नानजियानी के पिता अनुपम से मिलकर बेहद खुश हुए. अभिनेता ने बताया कि कुमैल नानजियानी चाहते थे कि वह उनके पिता की तरह फ्रेंच कट दाढ़ी रखें, जिसके लिए वह राजी हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget