एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार की नागरिकता विवाद पर भड़के अनुपम खेर, कहा- किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं

अक्षय कुमार के वोट न डालने और उनकी नागरिकता को लेकर लगातार विवाद छिड़ा हुआ है. अब इस मामले पर अक्षय कुमार को उनके दोस्त अनुपम खेर का साथ मिल गया है.

बीते कुछ दिनों से अक्षय कुमार के वोट न डालने और उनकी नागरिकता को लेकर लगातार विवाद छिड़ा हुआ है. हाल ही में अक्षय कुमार ने इस मामले पर सफाई देते हुए ट्विटर के जरिए एक बयान दिया था. इस बयान में उन्होंने ये स्वीकारा था कि उनके पास भारत की नहीं बल्कि कनाडा की नागरिकता है. अब इस मामले पर अक्षय कुमार को उनके दोस्त अनुपम खेर का साथ मिल गया है. अनुपम खेर ने अक्षय कुमार के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने किसी के सामने भी अपनी देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने ट्वीट किया, ''डियर अक्षय कुमार, मैंने पढ़ा कि तुम कुछ लोगों को देश के प्रति अपनी वफादारी की सफाई दे रहे थे. बंद करो ये. इनका असली मकसद आपके और मेरे जैसे लोगों को देश के प्रति अपने देश प्रेम के लिए सफाई देने पर मजबूर करना है. तुम करने वालों में से हो, तुम्हें इन लोगों को किसी भी प्रकार की सफाई देने की जरूरत नहीं.'' आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार ने ट्विटर के जरिए एक बयान जारी कर कहा था कि वो भारत के नहीं बल्कि कनाडा के नागरिक हैं और इस बात से उनके भारत के प्रति देशप्रेम में कोई फर्क नहीं पड़ता . उन्होंने ट्वीट किया था, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोगों के बेवजह मेरी नागरिकता में इतनी दिलचस्पी क्यों हैं और क्यों मेरी नागरिकता को लेकर लगातार विवाद पैदा किया जा रहा है. मैंने न कभी अपनी नागरिकता छिपाई है और न ही कभी इस बात से इंकार किया है. लेकिन ये भी उतना ही सच है कि मैं पिछले 7 सालों से कनाडा नहीं गया हूं. मैं भारत में काम करता हूं और सारे टैक्स यहां भरता हूं. इतने साल में मुझे कभी भारत के प्रति अपना प्यार साबित करने की जरूरत नहीं पड़ी.  सनी देओल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, कहा- भरोसेमंद व्यक्ति हैं, जरूर जीतेंगे उन्होंने आगे लिखा,  मैं इस बात से बेहद निराश हूं कि बेवजह मेरी नागरिकता को विषय को जबरन विवाद बनाया जा रहा है.ये एक बेहद निजी, कानूनी और गैर राजनीतिक मुद्दा है. मैं भारत के लिए जो भी थोड़ा बहुत कर सकता हूं करता रहूंगा और हमेशा इसे और मजबूत बनाने की कोशिश करूंगा. रिटायरमेंट के बाद कनाडा में होंगे शिफ्ट इस विवाद के बाद अब अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अक्षय कुमार अपना रिटायरमेंट प्लान बता रहे हैं. Video: अनुपम खेर ने सेना के जवानों के लिए पढ़ी बेहद भावुक कविता, सुनकर दिल भर जाएगा अक्षय कुमार का ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन उनकी नागरिकता को लेकर उठे विवाद के बाद ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं कि "मैं आप सभी को बता दूं कि ये मेरा घर है. टोरोंटो मेरा घर है. मैं इंडस्ट्री से रिटायर होने के बाद मैं कनाडा में शिफ्ट हो जाऊंगा और यही पर रहूंगा." ये वीडियो किस समय का है फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं हैं. लेकिन वीडियो में अक्षय ये बता रहे हैं कि वो टोरंटो में हैं. बता दें कि ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब 29 अप्रैल को मुंबई में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान हुए और अक्षय कुमार मतदान करने नहीं पहुंचे. उन्होंने इसे लेकर लगातार ट्रोल किया जाने लगा जिसके बाद उन्होंने सफाई दी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
थलपति विजय की 'जना नायगन' की रिलीज का इंतजार अब खत्म! जानें- कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
थलपति विजय की 'जना नायगन' की रिलीज का इंतजार अब खत्म! जानें- कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
Dhurandhar 2 BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने 13वें दिन फिर किया खतरनाक कलेक्शन, 'पुष्पा 2' को दी पटखनी, बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने 13वें दिन भी किया खतरनाक कलेक्शन, 'पुष्पा 2' की उडा दी धज्जियां
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13 दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, अब बनेगी 15 सौ करोड़ी

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
ट्रंप से नफरत करने लगे अमेरिकी? राष्ट्रपति की रेटिंग माइनस में पहुंचाई, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
ट्रंप से नफरत करने लगे अमेरिकी? राष्ट्रपति की रेटिंग माइनस में पहुंचाई, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget