एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक और खूबसूरत तस्वीर आई सामने

Deepika Padukone and Ranveer Singh Wedding: शादी की नई तस्वीर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी टीम और दोस्तों के साथ नज़र आ रहे हैं.

Deepika Padukone and Ranveer Singh Wedding: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों का हर किसी को इंतजार है. कल शादी के बाद इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की जिसे देखकर इस जोड़ी पर हर किसी का दिल आ गया. अब इस कपल की शादी की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली है जिसमें ये सितारे अपनी टीम के साथ नज़र आ रहे हैं.

ये तस्वीर रणवीर सिंह की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. ये तस्वीर 14 नवंबर की है जिस दिन रणवीर और दीपिका ने कोंकणी रीति रिवाज से शादी रचाई. इस तस्वीर में ये दोनों सितारे अपनी टीम और दोस्तों के साथ नज़र आ रहे हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक और खूबसूरत तस्वीर आई सामने

शादी के कल दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी शेयर की. दिलचस्प ये रहा कि इन्होंने सिंधी और कोंकणी दोनों शादियों की एक-एक तस्वीर शेयर की. इन तस्वीरों में ये दोनों सितारे इतने खूबसूरत नज़र आ रहे हैं कि आप भी कह उठेंगे कि नज़र ना लगे.

ये तस्वीर कोंकणी परंपरा से हुई शादी की है जिसमें ये दोनों ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आ रहे हैं.  इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण रेड और गोल्डेन कलर की ट्रेडिशनल साड़ी में नज़र आईं. दीपिका के माथे पर मांग टीका, कानों में झुमके और माथे पर लाल बिंदी उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहे थे.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक और खूबसूरत तस्वीर आई सामने

वहीं रणवीर सिंह इस दौरान पूरे ट्रेडिशनल अवतार में दिखे. रणवीर सिंह ने सफेद कुर्ता और मुंडु पहना. साथ ही वो माथे पर मुंडावल्या भी पहने हुए थे. उनके माथे पर तिलक लगा हुआ था. गले में फूलों की माला और फिर चेहरे पर मुस्कुराहट... ये तस्वीर शादी को लेकर उनके उत्साह को साफ जाहिर कर रहा था.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक और खूबसूरत तस्वीर आई सामने

वहीं 15 नवंबर को इस जोड़े ने सिंधी रीति रिवाज से शादी रचाई. माथे पर टीका, नाक में नथ और हाथों में चूड़ा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. दीपिका ने माथे पर जो चुनरी डाली थी उस पर लिखा था- सदा सौभाग्यवती भव:.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक और खूबसूरत तस्वीर आई सामने

इस साल की ये मोस्ट अवेटेड शादी इटली के लेक कोमो के किनारे बने बेहद खूबसूरत विला देल बलबियानेलो (Villa del balbianello) में हुई. शादी दो रीति रिवाजों से हुई. इस शादी में करीब 40 लोग शामिल हुए.

ये दोनों सितारे बेंगलुरू में 21 नवंबर और मुंबई में 28 नवंबर को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niharika NM: कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
Dhamaal 4 Box office Collection: 6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 6 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 6 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget