एक्सप्लोरर

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर 18 साल बाद करेंगे स्क्रीन शेयर, ये रहा 'टोटल धमाल' का First Look

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म 'टेटल धमाल' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की ऑन स्क्रीन जोड़ी उन बहुत कम जोड़ियों में से हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं. ऐसे में फैंस के लिए अच्छी खबर है कि ये जोड़ी एक बार फिर से परदे पर साथ नजर आने वाली हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है.

डायरेक्टर इंद्र कुमार की इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'शूटिंग के पहले दिन काफी अच्छा लगा! टोटल धमाल की शूटिंग शुरू हो गई है. माधुरी दीक्षित, इंद्र कुमार और मैं 26 सालों बाद एक साथ काम कर रहे हैं. लेकिन हमारी क्षमता 'बेटा' के दिनों जैसी ही है. ये सफर काफी मजेदार होने वाला है.'

हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रेक शूट किया गया. इस दौरान माधुरी और अनिल की जोड़ी, उतनी ही परफेक्ट दिखी, जितनी दो दशक पहले थी. देखें फोटो में अनिल और माधुरी का फर्स्ट लुक.

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर 18 साल बाद करेंगे स्क्रीन शेयर, ये रहा 'टोटल धमाल' का First Look

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्ट इंद्र कुमार ने बताया है कि फिल्म 'बेटा' के 26 साल बाद हम तीनों साथ में शूटिंग कर रहे हैं और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं. इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पति-पत्नी के रोल में नजर आएंगे.

इसके आगे उन्होंने कहा, "फिल्म को लेकर मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं बता सकता कि इसमें अनिल कपूर का नाम अविनाश होगा और हम सभी उन्हें अवि कहकर बुलाया करते हैं." आपको बता दें कि ये फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी. अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने आखिरी बार फिल्म 'लज्जा' में साथ काम किया था.

इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा भी नजर आने वाले हैं. अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने दर्जनों फिल्में साथ की हैं, जिनमें 'हिफाज़त', 'तेजाब', 'परिंदा' 'राम लखन', 'किशन कन्हैया', 'बेटा', 'खेल', 'पुकार' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। दोनों ने 'दिल तेरा आशिक' और 'घरवाली बाहरवाली' जैसी फिल्मों में भी स्क्रीन शेयर किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget