एक्सप्लोरर

इस वजह से श्रीदेवी से मिलने पर हमेशा उनके पैर छूते थे अनिल कपूर, अवार्ड फंक्शन में खुद किया था खुलासा

Anil Kapoor Used To Touch Sridevi's Feet: अनिल कपूर ने एक अवार्ड फंक्शन में बताया था कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से मिलने पर वे हमेशा उनके पैर छुआ करता थे. इसके पीछे एक खास वजह थी.

Anil Kapoor Remembers Sridevi: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के अच्छे दोस्त थे. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में की हैं. हालांकि अब श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अनिल कपूर आज भी अलग-अलग मौकों पर उन्हें याद करते हुए देखे जाते हैं. एक बार अवार्ड फंक्शन में अनिल कपूर ने एक्ट्रेस के बारे में कुछ ऐसा कहा था, जिसे सुनने के बाद स्टेज पर मौजूद बोनी कपूर भी रोने लगे थे. दरअसल, श्रीदेवी के निधन के बाद जब IIFA अवार्ड में अनिल कपूर ने एक्ट्रेस को याद किया तो उनसे जुड़ा एक किस्सा भी बताया. अनिल कपूर ने श्रीदेवी को तब याद किया, जब उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा था. 

अनिल ने बताया श्रीदेवी से जुड़ा किस्सा 

अनिल कपूर ने श्रीदेवी को याद करते हुए कहा था, "मैं जब भी श्रीदेवी से मिलता था, उनके पैर पड़ता था. वो हंसती थी, कहती थीं अनिल जी क्या कर रहे हैं? मेरे पांव क्यों पड़ रहे हैं? और मैं कहता था कि मैं जब झुककर आपके पैर छूता हूं तो मुझे लगता है आपका थोड़ा टैलेंट कहीं न कहीं मुझमें भी आ जाएगा और ये मैं अपने दिल से कहता था”. अनिल की ये बातें सुनकर बोनी मंच पर ही रोने लगे थे. अनिल कपूर के इस किस्से ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)

अनिल कपूर की भाभी थीं श्रीदेवी 
श्रीदेवी ने अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी. बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को छोड़ दिया था. वहीं बोनी से शादी करने के बाद श्रीदेवी उनकी भाभी बन गई थीं. अनिल कपूर और श्रीदेवी ने साथ में कई हिट फिल्में दी. श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. इसके अलावा दोनों की जोड़ी रूप की रानी चोरों का राजा, जुदाई, लाडला, लम्हे और मिस्टर बेचारा जैसी फिल्मों में भी नजर आई.

ये भी पढ़ें: 

जब शादीशुदा विवियन रिचर्ड्स के प्यार में पड़कर प्रेग्नेंट हो गई थीं नीना गुप्ता, पता चलते ही ऐसा था क्रिकेटर का रिएक्शन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, जानें 'जना नायकन' से 'द ओडिसी' की कमाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget