एक्सप्लोरर

बधाई हो! Ananya Panday बनने वाली हैं मौसी, बहन अलाना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की वीडियो

Alanna Panday: अनन्या पांडे की कजन अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं. इस कपल ने पिछले साल ग्रैंड शादी की थी. कपल ने अब सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है.

Alanna Panday Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजन अलाना पांडे ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे संग शादी की थी. वहीं अब कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है. यानी अनन्या पांडे मौसी बनने वाली हैं. बुधवार को इंस्टाग्राम पर अलाना ने अपने नेचर-थीम वाले मैटरनिटी शूट का एक वीडियो पोस्ट कर ये गुड न्यूज शेयर की.

अनन्या की कजन अलाना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
अनन्या पांडे की कजन ने अलाना ने अपने इंस्टाग्राम पर बुधवार यानी आज अपने मैटरनिटी शूट की एक वीडियो अपलोड कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. क्लिप में अलाना और इवोर एक जंगल में पोज़ दे रहे हैं. अलाना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में जोड़े को बिस्तर पर बैठे और एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए भी देखा जा सकता है. अलाना ने अपने सोनोग्राम की भी एक झलक शेयर की है. उन्होंने सिडनी रोज़ के टर्निंग पेज को बैकग्राउंड म्यूजिक में एड किया है. क्लिप में अलाना फ्लोरल स्ट्रिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि इवोर व्हाइट शर्ट और ट्राउजर में हैंडसम लग रहे थे.


बधाई हो! Ananya Panday बनने वाली हैं मौसी, बहन अलाना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की वीडियो
बधाई हो! Ananya Panday बनने वाली हैं मौसी, बहन अलाना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की वीडियो
बधाई हो! Ananya Panday बनने वाली हैं मौसी, बहन अलाना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की वीडियो

अनुषा डांडेकर और तानिया श्रॉफ ने कपल को दी बधाई
वीडियो शेयर करते हुए अलाना ने कैप्शन में लिखा, 'हम आपसे पहले से ही बहुत प्यार करते हैं, हम आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकते.' वहीं अलाना की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए आइवर ने लिखा, "मैं हमारे बच्चे से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, मैं तुमसे प्यार करता हूं." वहीं अलाना पांडे के प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद अनन्या पांडे ने भी काफी खुशी जाहिर की और बहन को बधाई देते हुए लिखा, "मैं मासी बनने वाली हूं "  अनुषा दांडेकर और तानिया श्रॉफ ने कपल को बधाई दी.


बधाई हो! Ananya Panday बनने वाली हैं मौसी, बहन अलाना ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की वीडियो

खुशी से रो पड़ीं अलाना पांडे की मां
चंकी पांडे की पत्नी और अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने भी कमेंट बॉक्स में लिखा, "अलन्ना, हम भी इंतजार नहीं कर सकते!!! ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं." अलाना की मां डीन पांडे ने लिखा, "तुम्हारा वीडियो देखकर रो रही हूं, तुम्हें बहुत प्यार करती हूं.. मैं ग्रैंडमदर बनने वाली हूं, तुम बहुत सुंदर लग रही हो मेरी बच्ची..तुम्हें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती..याआआआआ हूऊऊऊ हूऊओ मैं जल्द ही नानी बनूंगी."

अलाना और आइवर कौन हैं?
अलाना चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे और फिटनेस इंस्ट्रक्टर डीन पांडे की बेटी हैं. अलाना ने पिछले साल मार्च में मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी. शादी में अलाना की चचेरी बहन अनन्या पांडे, चंकी के साथ-साथ रेखा, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, बॉबी देओल, नीलम कोठारी, महिमा चौधरी और तुषार कपूर समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं थीं.

अलाना ने 2021 में अपने बॉयफ्रेंड इवोर से सगाई ती थी. इवोर यूएस बेस्ड फोटोग्राफर हैं. शादी के बंधन में बंधने का फैसला करने से पहले अलाना और इवोर ने कई सालों तक डेटिंग की. उनका एक YouTube चैनल भी है और वे लॉस एंजिल्स, अमेरिका में रहते हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं.

ये भी पढ़ें:-क्रिसमस पर होगी आमिर खान की वापसी, 'सितारे जमीन पर' करेंगे रिलीज, शूटिंग हो चुकी है शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
15 अगस्त पर 7 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget