एक्सप्लोरर

महराष्ट्र बाढ़: बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठे तो बिग बी ने कहा- कई सितारे बिना पब्लिसिटी के मदद करते हैं

महराष्ट्र में आई बाढ़ पर सिनेमा बिरादरी की चुप्पी पर एक तबका सवाल खड़ा कर रहा है. जब बच्चन से इस संबंध में सवाल किया गया तो जानिए उन्होंने क्या जवाब दिया.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा कि यह कहना गलत होगा कि महाराष्ट्र में आई बाढ़ पर बॉलीवुड चुप्पी साधे हुए है क्योंकि कई कलाकार ऐसे हैं जो बिना प्रचार के लोगों की मदद करते हैं.

आपको बता दें कि महराष्ट्र में आई बाढ़ पर सिनेमा बिरादरी की चुप्पी पर एक तबका सवाल खड़ा कर रहा है. जब बच्चन से इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस तरह से सोचना सही नहीं होगा. कई लोग परोपकारी कार्य कर रहे हैं लेकिन वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं या मीडिया में इसकी चर्चा नहीं करना चाहते हैं.’’

Dream Girl Trailer : मजेदार है आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर, आपका भी दिल धड़का देगी 'पूजा'

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे लोगों में से एक आपके सामने खड़ा है. मैंने जो किया उसके बारे में बात करने में मैं शर्मिंदा महसूस करता हूं. लेकिन इससे जुड़े लोग जानते हैं कि कौन कितना कर रहा है.’’

अभिनेता रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन के लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे. पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिलों में आई बाढ़ में पिछले नौ दिन में 43 लोगों की मौत हो चुकी है.

देखें- 'ड्रीम गर्ल' के ट्रेलर लॉन्चिंग पर आयुष्मान खुराना ने पहनी साड़ी, वहीं नुशरत भरुचा का हॉट अवतार हो रहा है खूब वायरल

आज ही मुंबई में जब ऋचा चड्ढा से उनकी आने वाली फिल्म 'सेक्शन 375' के‌ ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इस बारे‌ में सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने‌ कहा, "देखिए, जब तक‌ मैंग्रोव्स कटेंगे, ग्लोबल वार्मिंग होगी तो कहीं पर सूखा पड़ेगा, कहीं पर बाढ़ आएगी. नीतियों में दूरगामी बदलाव ही एक चीज है, जिससे ये सारी आपदाएं आना बंद होंगी."

VIDEO: मीका सिंह ने पाकिस्तान में अरबपति की शादी में दी परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

ऋचा ने आगे कहा, "बॉलीवुड की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे मौके पर आगे आए. बॉलीवुड से ज्यादा जिम्मेदारी शायद उन लोगों की है जिनको हम वोट देते हैं, फिर टैक्स भी देते हैं. तो मुझे लगता है कि हम बॉलीवुड को इतना बड़ा रोल मॉडल न बनाएं क्योंकि हम भगवान‌ नहीं हैं! मतलब हैं बेचारे ऐक्टर हैं, जो आपके सामने आकर आपके सवालों का जवाब देते हैं."

अभिनेत्री ने जाते-जाते कहा, "हम नहीं चाहते हैं कि बाढ़ आए, मगर क्या करें? अब आ रही है बाढ़, हर जगह आ रही है. पिछले साल केरल में आई तो इस साल महारष्ट्र, केरल,‌ कनार्टक सब जगह आ रही है बाढ़. पॉलिसी चेंज की जरूरत है. कहीं 12 बिलिटन बर्फ पिघलेगी तो पूरी दुनिया में समुद्र का स्तर बढ़ेगा. क्लामेट चेंज (जलवायु में परिवर्तन) एक हकीकत है, ये हमें समझना होगा."

VIDEO: दिल्ली पुलिस के SWAT कमांडो का दम, फिल्म 'बाटला हाउस' की टीम के साथ देखिए खास पेशकश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget