एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन के लिए रतन टाटा ने प्रोड्यूस की थी फिल्म, निधन की खबर सुन भावुक हुए बिग बी

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन की खबर सुन अमिताभ बच्चन भावुक हो गए. उन्होंने कहा है कि एक युग समाप्त हो गया है. जानें मेगास्टार ने और क्या लिखा है.

Ratan Tata Death: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि टाटा के निधन से एक युग का अंत हो गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिवंगत बिजनेस टाइकून को श्रद्धांजलि भी दी. 

अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अभी रतन टाटा के निधन के बारे में पता चला... मैं बहुत देर तक काम करता रहा. एक युग समाप्त हो गया है. एक अत्यंत सम्मानित, विनम्र लेकिन दूरदर्शी नेता, जिनकी दृष्टि और संकल्प अद्वितीय थे.'

रतन टाटा के साथ बिताए गए खास पलों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि हमने उनके साथ कई शानदार पल बिताए, कई अभियानों के दौरान हम साथ-साथ शामिल रहे. मेरी प्रार्थनाएं. 

बता दें, अमिताभ के लिए रतन टाटा ने एक फिल्म ऐतबार प्रोड्यूस की थी, जो असफल रही और इसके बाद टाटा ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली थी.

रतन टाटा ने बुधवार को ली अंतिम सांस
बता दें कि रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के एक प्रतिष्ठित चेहरा थे, जिन्होंने अपने नेतृत्व में टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई. रतन टाटा ने बुधवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, सोमवार को उन्हें कुछ आयु-संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रतन टाटा के निधन पर राजनीति से लेकर उद्योग जगत और फिल्म जगत के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है. उनके परिवार, सहयोगियों और सभी उन लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं, जिन्होंने उन्हें निकटता से जाना और उनके साथ काम किया.

पीएम मोदी ने भी रतन टाटा के निधन पर जताया दुख
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा को 'एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान' बताया था.

रटन टाटा का पार्थिव शरीर एनसीपीए लॉन में रखा गया है, जहां लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. शाम करीब 4 बजे रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए नरीमन पॉइंट से वर्ली श्मशान प्रार्थना हॉल की ओर अंतिम यात्रा पर निकलेगा. परिवार ने बताया कि श्मशान घाट पर राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे पार्थिव शरीर को पुलिस की बंदूक की सलामी दी जाएगी और फिर अंतिम संस्कार संपन्न होगा.

ये भी पढ़ें- रतन टाटा के निधन से सदमे में हैं एक्स गर्लफ्रेंड सिमी गरेवाल, लिखी रुला देने वाली पोस्

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर रही ओपनिंग
Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार
Mumtaz Birthday: 11 की उम्र में डेब्यू, राजेश खन्ना संग 8 ब्लॉकबस्टर... फिर अचानक इस टॉप एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ दिया बॉलीवुड?
राजेश खन्ना संग दीं 8 सुपरहिट फिल्में, हिंदू से शादी कर मुमताज ने छोड़ दिया था बॉलीवुड
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget