एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan Tweet: कहां है अमिताभ बच्चन की ‘शहंशाह’ वाली स्टील की जैकेट? एक्टर ने सालों बाद खोला राज

Shahenshah: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘शहंशाह’ में एक खास तरह की जैकेट पहनी थी. जो अब उन्होंने अपने एक दोस्त को गिफ्ट कर दी है. इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने की.

Amitabh Bachchan Tweet: यूं तो सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के हर किरदार को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया है. लेकिन साल 1988 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘शहंशाह’ (Shahenshah) का फैंस में अलग ही क्रेज है. फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों को जुबान पर रहते हैं. वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन के लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी. क्योंकि इसमें वो एक खास तरह की जैकेट पहने हुए थे, जिसकी एक बाजू स्टील के तारों से बनाई  गई थी. वहीं अब सालों बाद बिग बी ने ये जैकेट अपने एक दोस्त को गिफ्ट कर दी है. जिसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है.  

फैन ने जैकेट को लेकर किया ट्वीट

दरअसल तुर्की अललशिख नाम के एक शख्स ने बीते दिन अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शहंशाह’ के से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा था, “ दुनिया के बेहतरीन और दिग्गज कलाकारों में शामिल… आप सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक सम्मान की बात हैं..आपने मुझे जो तोहफा भेजा है..उसके लिए बहुत शुक्रिया..मेरे लिए ये बहुत ज्यादा मायने रखता है.”  

अमिताभ ने गिफ्ट की शहंशाह की जैकेट

वहीं अब बिग बी ने इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर रीट्वीट किया और लिखा, “ मेरे प्यारे और सबसे विचारशील दोस्त, ये मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है कि आपको स्टील आर्म वाली जैकेट का तोहफा मिल गया है.. जिसे मैंने अपनी फिल्म ‘शहंशाह’ में पहना था...किसी दिन मैं आपको बताऊंगा कि मैंने इसे कैसे हासिल किया था...आपको मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार.” 

फिल्म में ये एक्टर भी आए थे नजर

बता दें कि अमिताभ बच्चन की ये फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी. जिसका निर्देशन टीनू आनंद ने किया था. फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी शेषाद्रि, प्राण, कादर खान और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे.

यह भी पढ़ें-

Suhana Khan Photos: रिवीलिंग आउटफिट में अप्सरा लग रहीं सुहाना खान, तस्वीरें देख आप भी हो जाआगे अदाओं पर फिदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर' में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह
'धुरंधर' में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह
'मिर्जापुर: द मूवी' में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर
'मिर्जापुर: द मूवी' में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर
'स्पाइडर-मैन' फेम एक्टर ने रचाई सीक्रेट शादी, इंटरव्यू में गलती से निकला मुंह से सच
'स्पाइडर-मैन' फेम एक्टर ने रचाई सीक्रेट शादी, इंटरव्यू में गलती से निकला मुंह से सच
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget