एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन की लाइफ में ये है सबसे बड़ा 'टॉर्चर', बिग बी ने इन तस्वीरों के साथ शेयर की अपनी फीलिंग्स

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दो तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. ये तस्वीरें किसी विज्ञापन के शूट की हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने हाथ में जो पकड़ा हुआ है इसे वो टॉर्चर बता रहे हैं. ऐसा क्यों है आप खुद ही जान लीजिए.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी रूटीन लाइफ से अवगत कराते रहते हैं. उन्होंने कल रात ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें उनकी शूटिंग के सेट की हैं. इस शूट में वह मिठाई (स्वीट्स) के लिए शूट कर रहे हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन ने एक हाथ में 'रसगुल्ला' और दूसरे हाथ में 'गुलाब जामुन' पकड़ा हुआ है.

अमिताभ बच्चन इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखते हैं कि हाथ में मिठाई पकड़ाकर और कैमरे के सामने एक्सप्रेशन देने से बड़ा अत्याचार कोई नहीं है, जैसे कि उन्होंने इन मिठाइयों को चखा हो. अमिताभ बच्चन अपने ट्वीट में लिखते हैं,"जब मीठा खाना छोड़ दिया तब शूट पे हाथ में पकड़ा दिया 'रसगुल्ला' और 'गुलाब जामुन' और कहा ऐसा एक्सप्रेशन देना कि अभी-अभी खा के बहुत स्वादिष्ट लगा है!! इससे बड़ा टॉर्चर लाइफ में नहीं हो सकता."

यहां देखिए अमिताभ बच्चन का ट्वीट-

बिग बी के लिए साल 2020 बुरा

बता दें कि साल 2020 किसी के लिए भी अच्छा नहीं रहा लेकिन अमिताभ बच्चन के लिए ये भी किसी बुरे सपने के समान था. वो इस साल खुद जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आए. साथ ही अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन और आराध्या भी कोरोना से संक्रमित हुई. हालांकि अब उनका परिवार सकुशल है. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें साल 2021 के नीचे उन्होंने नींबू मिर्ची लटका रखी थी.

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट वहीं बिग बी वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे. ये तीन पार्ट में बनने जा रही हैं. जिसका पहला पार्ट जल्द ही रिलीज़ होगा. इस फिल्म में अमिताभ के साथ साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट होंगी. वहीं फिल्म का निर्देशन करेंंगे अयान मुखर्जी. हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी खबर आई थी कि ये 500 करोड़ में बनने जा रही है.

ये भी पढ़ें-

कंगना ने 'Zomato' पर साधा निशाना, दिलजीत संग विवाद को लेकर बोलीं- हम आज लड़ेंगे, कल एक हो जाएंगे, 'तुम' सड़क पर मत आ जाना

कंगना को ड्रग्स की जांच के लिए क्यों नहीं बुलाया: महाराष्ट्र कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 6 बजे तक 2 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget