एक्सप्लोरर

50 साल की उम्र में भी क्यों सिंगल हैं अमीषा पटेल, क्यों नहीं की शादी? एक्ट्रेस ने अब खोल दिया असल राज

Ameesha Patel Not Get Married: अमीषा पटेल 50 साल की उम्र में भी सिंगल जिंदगी गुजार रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी ना करने की वजह का खुलासा किया है.

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में की हैं. कहो ना प्यार है से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली इस अभिनेत्री ने गदर और गदर 2 में अपने सकीना के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था. अमीषा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक्ट्रेस 50 साल की हो चुकी हैं और अब भी सिंगल जिंदगी गुजार रही हैं. वहीं अमीषा ने अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी शादी ना करने की वजह का खुलासा किया है.

अमीषा पटेल ने क्यों नहीं की शादी?
अमीषा ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर खुलासा किया है कि उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की. एक्ट्रेस ने कहा, "मैं स्कूल में कभी लड़कों के पीछे नहीं भागती थी, वे ऐसा करते थे. तब से मुझे ढेरों ऑफर मिले हैं, और वे अब तक आते ही रहते हैं. लेकिन जिन लोगों से मैं मिली, उनमें से कई चाहते थे कि मैं शादी के बाद घर पर ही रहूं और काम न करूं, और यह मुझे ठीक नहीं लगा. मैं पहले अमीषा पटेल बनना चाहती थी, क्योंकि मैंने अपनी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा किसी की बेटी बनकर बिताया है, और मैं अपना बड़ा जीवन सिर्फ़ किसी की पत्नी बनकर नहीं बिताना चाहती थी."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

करियर के लिए छोड़ दिया था पहला पार्टनर
अमीषा ने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने प्यार की बजाय करियर को चुना और अपने शुरुआती पार्टनर्स में से एक को छोड़ दिया. एक्ट्रेस ने कहा, "जो लोग आपसे प्यार करते हैं, वे आपके करियर को आगे बढ़ने देते हैं. मैंने अपने करियर के लिए बहुत कुछ खोया है, और प्यार के लिए भी. मैंने दोनों चीज़ें एक-दूसरे के लिए छोड़ी हैं, और मुझे लगता है कि मैंने दोनों से सीखा है. जैसे कि, मेरा एक सीरियस रिश्ता था, और वह फिल्मों में आने से पहले का था, वह मेरे जैसे ही साउथ बॉम्बे के एक बहुत बड़े इंडस्ट्रियल फैमिली से था. उसकी बैकग्राउंड और एजुकेशन भी वही थी, और पारिवारिक माहौल भी वैसा ही था. यह सब ठीक था, लेकिन जब मैंने फिल्मों में जाने का फैसला किया, तो मेरे पार्टनर नहीं चाहते थे कि कोई व्यक्ति लोगों की नज़रों में आए, और इस तरह मैंने प्यार की बजाय अपने करियर को चुना."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

क्या अमीषा कभी करेंगी शादी?
वहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनका एटीट्यूड कभी ना कहने वाला नहीं रहा है. अमीषा ने कहा, "मैं शादी के लिए पूरी तरह तैयार हूं, बशर्ते मुझे कोई योग्य इंसान मिले. कहते हैं न, 'जहां चाह होती है, वहां राह निकल ही आती है', इसलिए जो व्यक्ति मुझे हर हाल में ढूंढ़ ले और मौके पर चौका मार लेगे, वही मेरा साथी होगा. मुझे आज भी कई अच्छे परिवारों से तरह-तरह के ऑफर मिलते हैं. मेरी आधी उम्र के लोग मुझे डेट पर ले जाना चाहते हैं, और मैं इसके लिए तैयार हूं क्योंकि एक पुरुष का मानसिक रूप से मैच्योर होना ज़रूरी है. मैं अपने से उम्र में बड़े कई लोगों से मिली हूं जिनका आईक्यू मक्खी जितना है."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप' में डांस नंबर से धमाका करेंगे सनी-मिथुन-संजय-जैकी, फिल्म को लेकर नया अपडेट
'बाप' में डांस नंबर से धमाका करेंगे सनी-मिथुन-संजय-जैकी, फिल्म को लेकर नया अपडेट
'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' में स्क्रीन की लड़ाई, धमाकेदार होगा क्लैश
'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' में स्क्रीन की लड़ाई, धमाकेदार होगा क्लैश
जैकी श्रॉफ ने प्यारेलाल और शक्ति कपूर को दी जन्मदिन की बधाई
जैकी श्रॉफ ने प्यारेलाल और शक्ति कपूर को दी जन्मदिन की बधाई
'वेब सीरीज से बेहतर है फिल्म', आ गया 'मिर्जापुर द मूवी' का फर्स्ट रिव्यू
'वेब सीरीज से बेहतर है फिल्म', आ गया 'मिर्जापुर द मूवी' का फर्स्ट रिव्यू

वीडियोज

NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM ने मंत्री पर लिया एक्शन, बेटी ने लगाए थे आरोप
तेलंगाना के CM ने मंत्री को किया बर्खास्त, बेटी ने लगाए थे आरोप
'जो लोग नए आए हैं वह...', राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर बोले इकबाल अंसारी
'जो लोग नए आए हैं वह...', राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर बोले इकबाल अंसारी
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? आखिरी 10 पारियों के आंकड़े देख खुद तय कीजिए
रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? आखिरी 10 पारियों के आंकड़े देख खुद तय कीजिए
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
Embed widget