एक्सप्लोरर

आलिया भट्ट vs कैटरीना कैफ: कौन है ज्यादा अमीर? दोनों एक्ट्रेसेस की नेट वर्थ में जमीन आसमान का फर्क

Alia Bhatt vs Katrina Kaif net worth: आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. फैंस इनकी खूबसूरती ही नहीं एक्टिंग के भी दीवाने हैं. लेकिन इन दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है?

आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ दोनों बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं. इन दोनों अभिनेत्रियों ने अपने अब तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और अपनी अदाकारी का लोहा भी मनवाया है. इनके करोड़ों में फैंस हैं. लेकिन जानकर हैरानी होगी कि दोनों की नेटवर्थ में जमीन आसमान का अंतर है. चलिए यहां हम आपको बताते हैं आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ में से कौन ज्यादा दौलतमंद है?

कितनी है आलिया भट्ट की नेटवर्थ
स्टूडेंट ऑफ द ईयर, 2 स्टेट्स, हाईवे, डियर ज़िंदगी, राज़ी, गली बॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से खूब शोहरत बटोरने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं. इस मामले में वे काजोल, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ सहित कई एक्ट्रेसेस से आगे हैं.

  • इकोनॉमिक टाइम्स और पब्लिकली अवेलेबल आंकड़ों के मुताबिक, आलिया भट्ट की नेटवर्थ 550 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
  • आलिया भट्ट की सोर्स ऑफ इनकम की बात करें तो उनकी कमाई का मेन जरिया फिल्में हैं, ईटी नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस प्रति फिल्म 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.
  • एक्ट्रेस ने कई बिजनेस में इनवेस्ट किया है. उनका अपना क्लोदिंग ब्रांड, एड-ए-मम्मा है. ये क्लोदिंग ब्रांड 2 से 14 साल के बच्चों के लिए ईको-फ्रेंडली कपड़े बनाता है.
  •  बिज़नेस इनसाइडर के अनुसार, इस कपड़ों के ब्रांड ने एक साल के भीतर 150 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
  • इसके अलावा, भट्ट ने 2017 में एक इकोलॉजिकल इनिसियेटिव, कोएक्सिस्ट, और 2019 में एक प्रोडक्शन कंपनी, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की भी स्थापना की थी.
  • नायका और स्टाइलक्रैकर के अलावा, आलिया भट्ट ने आईआईटी कानपुर द्वारा बैक्ड एक डी2सी कंपनी फूल.को में भी इनवेस्ट किया है, जो फूलों के कचरे से धूपबत्ती बनाती है।.
  • इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी में पिछले कुछ सालों में लगभग 130 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

कैटरीना कैफ की कितनी है नेटवर्थ
कैटरीना कैफ़ बला की खूबसूरत होने के साथ ही बेहद शानदार एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर में नमस्ते लंदन से लेकर भारत, ज़ीरो, राजनीति और एक था टाइगर जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं.

  • फिनकैश के अनुसार, कैटरीना की कुल नेटवर्थ लगभग 263 करोड़ रुपये है, जिसमें फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश, ब्यूटी ब्रांड और अन्य से होने वाली कमाई शामिल है.
  • अपना खुद का ब्रांड लॉन्च करने से पहले, कैटरीना ने 2018 में नायका के साथ एक जॉइंट वेंचर में 2.04 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया था और 2021 तक उनका निवेश बढ़कर 22 करोड़ रुपये हो गया था.
  • उन्होंने 2019 में अपना ब्यूटी ब्रांड के ब्यूटी लॉन्च किया था. रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में, केवल छह सालों में, कैटरीना का ब्रांड देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला कॉस्मेटिक ब्रांड बन गया और साल में 240 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया.
  • कैटरीना बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक एक्ट्रेस हर फिल्म से लगभग ₹10 से ₹12 करोड़ चार्ज करती हैं. बड़े बजट की फिल्मों के लिए यह फीस ₹15 से ₹21 करोड़ के बीच हो सकती है.
  • फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना कई बड़े ब्रांड्स को प्रमोट करती हैं. वह हर ब्रांड से लगभग ₹6 से ₹7 करोड़ रुपये फीस वसूलती हैं.
  • फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए लगभग ₹1 करोड़ कमाती हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

ये भी पढ़ें:-Vash Level 2 BO Day 6:'वॉर 2'-'कुली' जैसी बड़ी फिल्में 19 दिन बाद भी जो काम नहीं कर पाई, वो इस हॉरर फिल्म ने 6 दिन में कर डाला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म
200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म
2 करोड़ की लागत और 750% शुद्ध मुनाफा, सनी-जैकी की इस फिल्म ने थर्राया था बॉक्स ऑफिस
2 करोड़ की लागत और 750% शुद्ध मुनाफा, सनी-जैकी की इस फिल्म का आया था तूफान
मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget