एक्सप्लोरर

Watch: आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान की किचन में लिया कुकिंग लेसन, बेटी राहा के लिए बनानी सीखी ये खास रेसिपी

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे अपनी मां सोनी राजदान की किचन में अपनी फेवरेट डिश की रेसिपी सीखती हुई नजर आ रही हैं. चलिए यहां जानते हैं आलिया ने कौन सी रेसिपी सीखी.

Alia Bhatt Learn Cooking Lesson In Mother Soni Kitchen: आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. अभिनेत्री ने अपने अब तक के करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपन लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. फिलहाल राहा की मम्मी आलिया अपनी मां सोनी राजदान की किचन में कुकिंग लेसन ले रही हैं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

आलिया ने बेटी राहा के लिए मां के किचन में सीखी ये रेसिपी
बता दें कि अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर, आलिया ने अपने फैंस को अपनी मां के किचन के बारे में जानकारी दी और खुलासा किया कि वह आखिरकार खाना बनाना सीख जाएंगी. आलिया ने बताया कि वह अपनी मां से अपना फेवरेट मैक एंड चीज बनाना सीख रही हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया, ''मैं दो साल से अपनी मां से खाना बनाना सीखने की बात कर रही हूं...''

यह सुनकर सोनी राजदान ने उन्हें टोकते हुए कहा, "नहीं, नहीं, अब तो कई साल हो गए!" इसके बाद आलिया ने बताया कि ज्यादातर बच्चों की तरह वह भी मानती हैं कि उनकी मां का खाना दुनिया का सबसे अच्छा खाना है और वह सबसे अच्छा खाना बनाती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां अब उनकी बेटी राहा के लिए वही खाना पका रही हैं जो वह और उनकी बहन शाहीन भट्ट खाकर बड़ी हुई थीं.वीडियो में आलिया कोबाल्ट ब्लू और चॉक व्हाइट वर्टिकल स्ट्राइप पैटर्न वाली स्ट्राइप्ड क्रॉप्ड शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं.

आलिया ने शेयर की मैक एंड चीज की रेसिपी
वीडियो में आलिया की मां सोनी एक्ट्रेस के फेवरेट मैक एंड चीज की रेसिपी भी शेयर करती हैं. वे बताती हैं कि उन्होंने रेसिपी बनाने के लिए 350 मिली दूध, 90 ग्राम ग्रेटेड चेडर चीज़, 90 ग्राम पास्ता, 2 बड़े चम्मच मैदा, 25 ग्राम मक्खन, नमक, जायफल पाउडर और काली मिर्च पाउडर लिया है. इसके बाद वे रेसिपी बनाना शुरू करती हैं और बताती हैं सबसे पहले पास्ता को पानी में सॉल्ट डालकर बॉइल करें.

इस दौरान सोनी कुछ टिप्स भी देती हैं. जैसे इसमें थोड़ा सा तेल मिलाएं क्योंकि यह पास्ता को आपस में चिपकने से बचाने में हेल्प करता है. फिर दूसरे बर्तन में मक्खन डालने से पहले थोड़ा सा ऑलिव आइल डालें. इससे आपका मक्खन नहीं जलेगा. फिर इसमें मैदा डालकर अच्छे से चलाएं और मैदा को पकने दें. बर्तन को आंच से उतार लें और दूध डालें. इसे अच्छे से फेंटें. एक बार जब इसमें कोई गुठलियां नहीं हैं, तो इसे वापस स्टोव पर रख दें और इसे हिलाते रहेंय जैसे ही सॉस में बुलबुले आने लगें, इसमें चीज, चुटकी भर जायफल, नमक और कुछ काली मिर्च डालें. इस बीच, पास्ता को छान लें और पास्ता का थोड़ा पानी बचाकर रखें. जब पास्ता सॉस गाढ़ा हो जाए, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और फौरन टेस्ट करें. पास्ता को सॉस में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसे एक बेकिंग डिश में डालें, इस पर कुछ ग्रेटेड चीज डालें और बेक करें.

ये भी पढ़ें:-'गोविंदा अपने वैलेंटाइन के साथ हैं', जब खुलेआम पत्नी सुनीता ने कही थी ये बात, अब तलाक रूमर्स के बीच वायरल हो रही वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget