आलिया - रणबीर की शादी की खबरों पर सामने आया चाचा मुकेश भट्ट का रिएक्शन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी कर सकते हैं ये खबरें बीते कुछ दिनों से लगातार सामने आ रही हैं. अब इन खबरों पर आलिया के चाचा मुकेश भट्ट और भाई राहुल भट्ट का रिएक्शन सामने आया है.

फिल्मी गलियारों से पिछले कुछ समय से लगातार ये खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी करने वाले हैं. इतना ही इन रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया था कि अपनी शादी में आलिया भट्ट फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पनेंगी. लेकिन इन खबरों पर आलिया और रणबीर की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था.
अब आलिया भट्ट के चाचा मुकेश भट्ट ने दोनों की शादी को लेकर बड़ी बात कही है. जब मुकेश भट्ट से आलिया भट्ट की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इन्हें अफवाह बता दिया. उन्होंने कहा कि ये सब खबरें सिर्फ अफवाह हैं. वहीं, आलिया भट्ट के कजिन भाई राहुल भट्ट ने शादी की खबरों पर जो रिएक्शन दिया वो जरा हैरान करने वाला था.
उन्होंने शादी की खबरों को लेकर कहा कि दोनों की जोड़ी साथ में अच्छी लगती है, अगर वो शादी करते हैं तो वो उसमें शिरकत करने पहुंचेंगे.
View this post on Instagram
राहुल ने कहा, ''आलिया मेरी कजिन हैं. हम साथ नहीं रहते. साथ ही उसकी लाइफ में क्या चल रहा है ये भी मैं बहुत ज्यादा नहीं जानता, लेकिन मुझे इनकी (आलिया-रणबीर) जोड़ी पसंद है. अगर मुझे शादी का न्योता मिलेगा तो मैं बिल्कुल उस शादी का हिस्सा बनना चाहूंगा.''
हालांकि बीते दिनों ये खबरें थी कि रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के भारत वापस आते ही दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. ऋषि कपूर बीते लगभग एक साल से न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. ऐसे में रणबीर और आलिया की शादी की खबरें वक्त बेवक्त सामने आती रहती हैं. इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके लिए तो अभी फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा.






















