एक्सप्लोरर

Richa Chadha Ali Fazal Wedding: ढाई साल पहले ही शादी कर चुके हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल, मुंबई में कर रहे हैं ग्रैंड रिसेप्शन की मेजबानी

Richa Chadha Ali Fazal Reception: अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है. दोनों आज यानी 4 अक्टूबर को मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं.

Richa Chadha Ali Fazal Mumbai Reception: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में एक ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) ने हाल ही लखनऊ में अपनी शादी का शानदार जश्न मनाया. इस फंक्शन में परिवार वालों के अलावा रिश्तेदार और खास दोस्तों ने शिरकत की. दिल्ली में मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी के बाद लखनऊ में इस जोड़ी ने शानदार रिसेप्शन पार्टी ऑर्गेनाइज की और आज यानी 4 अक्टूबर को ये कपल मुंबई में अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी करने जा रहा है. इसी बीच ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्रवक्ता का ये बयान सामने आया है.  

आज मुंबई में होगा अली ऋचा का ग्रैंड रिसेप्शन:

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी और रिसेप्शन पार्टी को लेकर एक बयान जारी करते हुए उनके प्रवक्ता ने कहा,' ऋचा चड्ढा और अली फजल की कानूनी रूप से शादी को 2.5 साल हो चुके हैं, जब उन्होंने अपनी शादी को रेजिस्टर किया था. इस समय वो दोस्तों और परिवार के साथ अपनी शादी का जश्न मना रहे हैं, जैसा कि उन्होंने 29 सितंबर को अपने बयान में कहा था. उन्होंने दिल्ली और लखनऊ में अपनी शादी के रिसेप्शन और पार्टियों की मेजबानी की और अब मुंबई में आज रात एक रिसेप्शन के साथ आखिरी कार्यक्रम कर रहे हैं. पंजाबी के साथ लखनवी अंदाज में इनके रिसेप्शन के सभी फंक्शन हो रहे हैं. शादी के सभी फंक्शन में इनके पहने गए आउटफिट में इनके कल्चर की झलक देखने को मिली.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

 

मुंबई के द ग्रेट ईस्टर्न होम मेहमानों का लगेगा जमावड़ा:

बता दें ऋचा चड्ढा और अली फजल मुंबई के द ग्रेट ईस्टर्न होम में रिसेप्शन पार्टी देंगे. 176 साल पुरानी ये जगह कभी मिल हुआ करती थी. इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारे भी शिरकत करने वाले हैं. दोनों के संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन पार्टी की तमाम फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और अब फैंस को इंतजार हैं इन आखिरी मुंबई फंक्शन की तस्वीरों का. 

अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) 2015 से रिलेशनशिप में हैं. साल 2017 दोनों ने ऑफिशियली अपने रिश्ते की घोषणा की थी. ये जोड़ी फिल्म 'फुकरे' में पहली बार साथ नजर आई थी. इसके अलावा 'फुकरे रिटर्न्स' में भी दोनों स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आए थे. इसके अलावा नेटफ्लिक्स के 'कॉल माई एजेंट: बॉलीवुड' में दोनों का कैमियो रोल देखने मिला.

ये भी पढ़ें:

Adipurush के 3D टीज़र की हुई स्क्रीनिंग, आलोचना पर निर्देशक ओम राउत ने दिया बड़ा बयान

Gori Nagori Dance: छम-छम करती नाचीं गोरी नागोरी, हरियाणवी डांसर का एक और वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 6 बजे तक कलेक्शन 80 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 6 बजे तक कलेक्शन 80 करोड़ के पार
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
'रामायण' का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, फिल्म की तारीफ में कही ये बात
'रामायण' का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, फिल्म की तारीफ में कही ये बात

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget