Lockdown के बीच मास्क लगाकर हॉस्पिटल पहुंचे अक्षय और ट्विंकल, VIDEO हो रहा वायरल
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों लॉकडाउन के बीच हॉस्पिटल से लौटते दिख रहे हैं.

इस समय मुंबई भी देश के दूसरे शहरों की तरह कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है. ऐसे में सेलेब्स से लेकर हर आम इंसान अपने घर में रहकर संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ रहा है. हालांकि, आज सुबह लॉकडाउन के बीच अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा.
दरअसल ट्विंकल के पैर में चोट लग गई है, इलाज के लिए अक्षय कुमार उन्हें लॉकडाउन के बीच हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो खुद ट्विकंल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. जिसमें अक्षय कुमार मास्क लगाकर गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं.
Deserted roads all the way back from the hospital. Please don’t be alarmed, I am not about to kick the bucket because I really can’t kick anything at all! #sundayshenanigans pic.twitter.com/AMx5PhnVO2
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) March 29, 2020
वीडियो में अक्षय गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं वहीं ट्विकंल मोबाइल से वीडियो बनाकर लॉकडाउन के दौरान मुंबई की खाली सड़कों को दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में ट्विंकल कहती दिख रही हैं कि इस वक्त सुबह के 10:31 बजे हैं. वह अस्पताल जा रही हैं. उन्होंने आगे बताया कि वह कोरोना वायरस के चलते अस्पताल नहीं जा रहीं हैं, बल्कि उनके पैर में चोट लगी है जिस वजह से वह हॉस्पिटल जा रही हैं. उनके इस वीडियो पर कमेंट कर फैन्स ट्विकंल के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. अब तक उनके इस वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं.
The man makes me proud. When I asked him if he was sure as it was such a massive amount and we needed to liquidate funds, he just said, ‘ I had nothing when I started and now that I am in this position, how can I hold back from doing whatever I can for those who have nothing.’ https://t.co/R9hEin8KF1
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) March 28, 2020
बता दें कि हाल ही में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये की मदद दी है. जिसे लेकर ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "यह आदमी मुझे गर्व महसूस करवाता है. जब मैंने अक्षय से पूछा कि क्या वह इसको लेकर निश्चित है, क्योंकि यह एक बड़ी राशि थी और हमें पैसे इक्ट्ठा करने की जरूरत थी. तो उन्होंने कहा, 'मेरे पास कुछ भी नहीं था जब मैंने शुरुआत की थी और अब जब मैं आज इस स्थिति में हूं, तो मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, उसे कैसे रोक सकता हूं. मैं उनके लिए कर सकता हूं जिनके पास कुछ नहीं है.''
ये भी पढ़ें:
Coronavirus: कंगना रनौत बोलीं- '21 दिन से ज्यादा चला Lockdown तो भयावह होगी स्थिति' Lockdown के बीच उर्वशी रौतेला ने शेयर की बेहद खूबसूरत फोटो, बोलीं- सब साथ मिलकर इससे बाहर निकलेंगे





















