एक्सप्लोरर

'कमाल कर दिया...', टनल से मजदूरों को सुरक्षित लाने वाली रेस्क्यू टीम को सामने अक्षय कुमार ने जोड़े हाथ, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई खुशी

Silkyara Tunnel Rescue: 17 दिनों बाद जब 41 मजदूर टनल से सुरक्षित बाहर निकले तो उनके चेहरे पर जिंदगी में वापसी की खुशी साफ झलक रही थी. मजदूरों के रेस्क्यू पर सेलेब्स ने भी खुशी जताई है.

Celebs On Silkyara Tunnel Rescue: उत्तरकाशी में 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था जिसमें 41 मजदूर अंडर-कंस्ट्रक्शन स्ट्रक्चर के अंदर फंस गए थे. ये मजदूर 17 दिनों तक इस सुरंग में फंसे रहे और 400 घंटों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार 28 नवंबर को इन मजदूरों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. टनल से मजदूरों के रेस्क्यू के बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं इसे लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने भी खुशी जाहिर की.

सिलक्यारा टनल से मजदूरों के रेस्क्यू को लेकर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की. उन्होंने रेस्क्यू टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें बहुत गर्व है. एक्स पर पोस्ट करते हुए अक्षय ने लिखा- 'फंसे हुए 41 लोगों को बचाने के बारे में जानकर मैं पूरी तरह से खुशी और राहत महसूस कर रहा हूं. बचाव दल के हर सदस्य को एक बड़ा सलाम. कमाल कर दिया. यह एक नया भारत है और हम सभी बहुत गर्व महसूस करते हैं. जय हिंद.'

रितेश देशमुख ने थपथपाई रेस्क्यू टीम की पीठ
रितेश देशमुख ने भी रेस्क्यू टीम की कामयाबी के लिए उनकी पीठ थपथपाई है. एक्टर ने एक्स पर लिखा- 'शाबाश!!! हमारी रेस्क्यू टीम को सलाम जिन्होंने पिछले 17 दिनों से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए दिन-रात अथक मेहनत की है. परिवारों और देश की दुआओं का जवाब दिया जा रहा है. गणपति बप्पा मोरया.'

जैकी श्रॉफ ने भी किया रिएक्ट
इसके अलावा जैकी श्रॉफ ने भी मजदूरों के रेस्क्यू पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 मजदूरों को बचाया गया. एनडीआरएफ, बीआरओ, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, एनएचआईडीसीएल, एसजेवीएनएल, टीएचएफसीएल, आरवीएनएल, ओएनजीसी, कोल इंडिया और सहित बचाव अभियान के लिए दिन-रात काम करने वाली 22 एजेंसियों को शुक्रिया.' 

सीएम धामी ने किया मजदूरों का वेलकम
बता दें कि 17 दिनों बाद आखिरकार जब 41 मजदूर टनल से सुरक्षित बाहर निकले तो खुद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर उनका स्वागत किया था. इस दौरान मजदूरों के चेहरे पर जिंदगी में वापसी की खुशी साफ झलक रही थी.

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा और बिग बी नहीं...तो फिर कौन है टीवी का सबसे महंगा होस्ट? हर एपिसोड के लिए करोड़ों में फीस वसूलता है ये स्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 9 बजे तक 4 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget