एक्सप्लोरर

Akshay Kumar ने फ्लॉप हुईं फिल्मों पर किया रिएक्ट, बोले- 'मैने करियर में एक साथ 16 फिल्में फ्लॉप होते देखी हैं...'

Akshay Kumar On Flop Film: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन में बिजी हैं. आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

Akshay Kumar On Flop Film: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने अपनी पुरानी फिल्मों के बारे में बातचीत की जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं.

ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बुरे हाल के बारे में बात की. उन्होंने कहा- वो हमेशा बिना रिजल्ट जाने अलग-अलग जॉनर की फिल्म करने की कोशिश करते हैं और वो आगे भी ये करते रहेंगे.'

अलग-अलग तरह की फिल्म करता हूं
अक्षय ने आगे कहा- 'मैं एक ही तरह के जॉनर तक सीमित नहीं रहता हूं. मैं एक जॉनर से दूसरे जॉनर में कूदता रहता हूं, चाहे वह सफल हो या न हो. मैंने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ऐसा ही किया है और किसी ने भी मुझे रोका नहीं है और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा. कुछ जो सोशल है, कुछ जो अच्छा है, कुछ जो कॉमेडी है, कुछ जो एक्शन है. मैं हमेशा अलग-अलग तरह की फिल्में करता रहूंगा.'

एक साथ 16 फ्लॉप फिल्में दी
अक्षय ने कहा- मैं एक प्वाइंट पर टिकने वाला नहीं हूं क्योंकि लोग कहते हैं कि सर आज कॉमेडी और एक्शन बहुत चल रहा है. मैं हमेशा कुछ ना कुछ करना चाहता हूं. एक ही चीज करके मैं खुद बोर होने लगता हूं. मैं हमेशा ट्राई करते देखना चाहता हूं चाहे वो टॉयलेट एक प्रेम कथा हो या एयरलिफ्ट या रुस्तम हो. तो कई बार सफलता वहां होती है तो कभी नहीं होती है. ऐसा नहीं है कि मैंने नहीं देखा है, मैंने अपने करियर में लगातार 16 फिल्मों को फ्लॉप होते देखा है और वहां खड़ा रहा. मैं हमेशा मेहनत करता रहा और आगे भी करता रहूंगा. इस फिल्म पर हम सभी ने बहुत मेहनत की है और हमे इसके रिजल्ट का इंतजार है. ये हम सबके लिए गुड लक लेकर आएगी.

बड़े मियां छोटे मियां की बात करें तो ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. इसे अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया है. ईद के मौके पर अक्षय और टाइगर धमाल मचाएंगे.

ये भी पढ़ें: Video: क्या दिशा संग फिर से रिलेशनशिप में आए टाइगर श्रॉफ? Akshay Kumar ने दिया ये बड़ा हिंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget