एक्सप्लोरर

अक्षय खन्ना ने कहा- शिक्षित करने से ज्यादा बहस और बातचीत को बढ़ावा देगी फिल्म ‘सेक्शन 375’

अक्षय खन्ना और रिचा चड्ढा जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म 'सेक्शन 375' का ट्रेलर बीते रोज़ ही रिलीज़ हुआ है. 'सेक्शन 375' का ट्रेलर काफी दमदार है.

मुंबई: अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेक्शन 375' की रिलीज की तैयारी में लगे अभिनेता अक्षय खन्ना का मानना है कि ये फिल्म दर्शकों को शिक्षित करने से ज्यादा उनके बीच बहस और बातचीत को बढ़ावा देगी. अक्षय खन्ना मंगलवार को 'सेक्शन 375' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने सह-कलाकार ऋचा चड्ढा, राहुल भट्ट, मीरा चोपड़ा, निर्देशक अजय बहल और निर्माता कुमार मंगत पाठक के साथ मीडिया से मुखातिब हुए थे.

अक्षय ने कहा, "दर्शकों को शिक्षित करने से ज्यादा 'सेक्शन 375' इस मुद्दे को लेकर दर्शकों के बीच बहस की शुरुआत करेगी, जिसकी आवश्यकता भी है."

'सेक्शन 375' भारतीय दंड संहिता की धारा 375 पर आधारित फिल्म है. फिल्म में ऋचा एक सरकारी वकील का किरदार निभा रही हैं जो अपनी मुवक्किल को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करती हैं. उनकी मुवक्किल एक फिल्म निर्माता (राहुल भट्ट) पर रेप का आरोप लगाती हैं. वहीं, आरोपी का केस अक्षय खन्ना देख रहे हैं, जो अपने मुवक्किल को बचाने के लिए कोर्ट में ये केस लड़ रहे हैं. फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि वकील को अपने झूठे मुवक्किल को बचाना चाहिए या अपने विवेक की सुननी चाहिए.

आपको बता दें कि अक्षय खन्ना और रिचा चड्ढा जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म 'सेक्शन 375' का ट्रेलर बीते रोज़ ही रिलीज़ हुआ है. 'सेक्शन 375' का ट्रेलर काफी दमदार है. इस कोर्ट रूम ड्रामा के ट्रेलर में अक्षय और रिचा का अभिनय भी शानदार है. दोनों की डायलॉग डिलिवरी फिल्म के विषय के साथ न्याय करती नज़र आ रही है.

सेक्शन 375 का निर्देशन अजय बहल ने किया है. फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget