एक्सप्लोरर

पद्मावत: बरेली में क्षत्रिय महासभा ने फिल्म की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में आग लगाने की धमकी दी

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर चल रहा विरोध अब और उग्र होता जा रहा है. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है विरोध भी बढ़ता जा रहा है.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर चल रहा विरोध अब और उग्र होता जा रहा है. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है विरोध भी बढ़ता जा रहा है. फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने से पहले क्षत्रीय समाज में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दे रहा है. अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो सुप्रीम कोर्ट को आग लगा देंगे और संसद से लेकर सड़क तक उत्पात मचा देंगे.

अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा ने ये बात प्रेस कांफ्रेंस करके कही.  प्रदेश अध्यक्ष ने एलान किया है कि किसी भी सूरत में फ़िल्म को चलने नहीं दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने एलान किया कि फ़िल्म को रुकवाने के लिए रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा दिल्ली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर का घेराव करेगी.

'पद्मावत' पर बैन के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है शिवराज सरकार

सड़क से संसद तक मचा देंगे कोहराम

भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि रविवार को क्षत्रीय महासभा राजनाथ सिंह के घर का घेराव कर उनसे फ़िल्म पर रोक लगवाने की मांग करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था सभी क्षत्रीय सांसदों और विधायकों से मांग करेगी कि फ़िल्म के विरोध में इस्तीफे दें और केंद्र सरकार पर फ़िल्म के प्रसारण को लेकर अध्यादेश लाने का दवाब बनाएं, नहीं तो आगामी चुनावों में संस्था ऐसे नेताओं का विरोध करेगी और किसी दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगी.

‘पद्मावत’ का केस लड़ रहे हरीश साल्‍वे को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा का कहना है कि फ़िल्म को किसी भी हाल में नहीं चलने दिया जाएगा और फ़िल्म अगर रिलीज होगी तो वो लोग संसद से लेकर सड़क तक जमकर प्रदर्शन करेंगे.

गौरतलब है कि इससे पहले भी अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा ने फ़िल्म को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया था और एलान किया गया था कि जो भी व्यक्ति फ़िल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अग्नि कुंड में फेंकेगा उसे एक करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा.

'पद्मावत': मेहसाणा में बसों में लगाई आग, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन गुजरात में फिल्म दिखाने को तैयार नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी रिलीज को हरी झंडी 

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल चुकी है लेकिन फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला फिल्म पर कुछ राज्यों के बैन के खिलाफ दी गई अर्जी पर आया था. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकारों के उस फैसले को निरस्त कर दिया जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई थी.

दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर ने बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था. मेकर्स का कहना था कि सेंसर बोर्ड से रिलीज की अनुमति मिलने के बाद इस फिल्म को बैन कैसे किया जा सकता है? अब इस मामले में फिल्म निर्माताओं को कोर्ट से हरी झंडी मिल गई है.

पद्मावत विवाद: प्रसून जोशी को करणी सेना ने दी धमकी- जयपुर आए तो 'बुरी तरह पीटे' जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget