एक्सप्लोरर

Ajay Devgn नहीं बल्कि इस सुपरस्टार पर था Kajol का क्रश, करण जौहर ने किया था बड़ा खुलासा

Kajol First Crush: सभी जानते हैं कि काजोल और अजय देवगन की लव मैरिज हुई थी. लेकिन अजय देवगन काजोल के पहले क्रश नहीं थे और इसके बारे में काजोल के खास दोस्त करण जौहर ने एक शो में खुलासा किया था.

Kajol First Crush: बॉलीवुड आदर्श जोड़ियों में काजोल और अजय देवगन का नाम भी शामिल है. अजय-काजोल ने कई फिल्मों में काम भी किया है और सालों से एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं. काजोल और अजय ने लव मैरिज की थी, इनके प्यार के चर्चे खूब रहे हैं. लेकिन असल में काजोल का पहला क्रश अजय देवगन पर नहीं बल्कि दूसरे एक्टर पर था.

इसपर आप सोच रहे होंगे कि काजोल का क्रश शाहरुख खान पर होगा क्योंकि शाहरुख-काजोल की जोड़ी सुपरहिट थी. शाहरुख खान काजोल के खास दोस्तों में शामिल रहे हैं, ये बात सच है लेकिन काजोल का क्रश कभी शाहरुख पर नहीं था. इसके बारे में करण जौहर ने 'द कपिल शर्मा शो' में बताया था.


Ajay Devgn नहीं बल्कि इस सुपरस्टार पर था Kajol का क्रश, करण जौहर ने किया था बड़ा खुलासा

कौन सा एक्टर था काजोल का क्रश?

काजोल और करण जौहर की दोस्ती काफी पुरानी है. करण जौहर की लगभग हर फिल्म में काजोल रही हैं इसकी वजह यही थी कि काजोल और करण बेस्ट फ्रेंड्स रहे हैं. कुछ साल पहले करण जौहर और काजोल 'द कपिल शर्मा शो' में आए थे. यहां उन्होंने कई ऐसे किस्से सुनाए जिन्हें सुनकर दर्शक हैरान रह गए और खूब ठहाके भी लगाए.

इस शो में करण जौहर ने कहा, 'हिना फिल्म का प्रीमियर था, तब काजल को अक्षय कुमार पर बहुत बड़ा क्रश हुआ करता था. मुझे याद है..' इसपर काजोल उन्हें देखकर हंसने लगती हैं तो करण कहते हैं, 'अब तो इसपर बोल सकते हैं.'

करण ने आगे कहा, 'पूरे प्रीमियर में वो अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी तो मैं उसका सहारा बन गया था. उस समय शायद मैं भी अक्षय कुमार को ही ढूंढ रहा था.' इस बात पर काजोल ठहाके लगाकर हंसने लगती हैं.


Ajay Devgn नहीं बल्कि इस सुपरस्टार पर था Kajol का क्रश, करण जौहर ने किया था बड़ा खुलासा

अक्षय कुमार और काजोल की फिल्में

काजोल और अक्षय कुमार ने सिर्फ एक ही फिल्म में साथ काम किया. ये मौका साल 1994 में आया जब फिल्म 'ये दिल्लगी' रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्हें साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाया. वहीं अगर काजोल ने अक्षय पर क्रश वाली बात को स्वीकार किया लेकिन बाद में उनका अफेयर अजय देवगन से शुरू हुआ और साल 1998 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल और करण जौहर की दोस्ती

करण जौहर के पिता यश जौहर बड़े फिल्म मेकर थे जिन्होंने धर्मा प्रोडक्शन कंपनी को शुरू किया था. काजोल के पिता सोमू मुखर्जी बंगाली फिल्म डायरेक्टर थे जिन्होंने कुछ हिंद फिल्मों पर भी काम किया.

वहीं काजोल की मां मशहूर एक्ट्रेस तनुजा हैं इस वजह से काजोल का फिल्म इंडस्ट्री के स्टारकिड्स से दोस्ती रही. काजोल और करण एक दूसरे को बचपन से जानते हैं लेकिन उनकी अच्छी दोस्ती 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सेट पर हुई. 


Ajay Devgn नहीं बल्कि इस सुपरस्टार पर था Kajol का क्रश, करण जौहर ने किया था बड़ा खुलासा

इस फिल्म में करण जौहर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर थे और कुछ सीन में एक्टिंग करते भी नजर आए. करण ने निर्देशक के तौर पर 'कुछ कुछ होता है' से डेब्यू किया जिसकी लीड एक्ट्रेस काजोल थी.

इसके बाद काजोल ने करण की 'कभी खुशी कभी गम' में काम किया और ये दोनों ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद काजोल ने करण की 'माई नेम इज खान' जैसी हिट फिल्म भी थी. 

यह भी पढ़ें: डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस से की थी ऐसी डिमांड, सबके सामने हुई थीं शर्मसार, फिर उठाया ऐसा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Friday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget