एक्सप्लोरर

Box Office: अजय की 'तानाजी' का जलवा बरकरार, तीसरे हफ्ते 'उरी', 'कबीर सिंह' से लेकर 'सुल्तान' तक को चटाई धूल

तीन हफ्ते के बाद भी अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है.'तानाजी' ने 15वें और 16वें दिन बंपर कमाई की है, जिससे इसने कई बड़ी फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है.

नई दिल्ली: अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में भी बंपर कमाई कर रही है. दो बड़ी फिल्में, कंगना रनौत की 'पंगा' और वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3D' की रिलीज़ के बावजूद अजय की फिल्म की कमाई पर कोई खास असर पड़ता नज़र नहीं आ रहा है.

तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने तीसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 5.38 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 9.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. इस तरह फिल्म ने 16 दिनों में 212.35 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर लिया है.

 

खास बात ये है कि तीसरे वीकेंड के दो दिनों की कमाई के मामले में अजय की तानाजी (17.90 करोड़) ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. तीसरे हफ्ते के पहले दो दिनों में सलमान खान की बजरंगी भाईजान (11.40 करोड़), सुल्तान (5.95 करोड़), टाइगर ज़िंदा है (9.34 करोड़) और रणबीर कपूर की संजू (12.17 करोड़), विकी कौशल की उरी (14.15 करोड़), शाहिद कपूर की कबीर सिंह (12.91 करोड़) और अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ (5.13) जैसी फिल्मों को धूल चटाई है.

 

पहले हफ्ते भी हुई थी दमदार कमाई पहले हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 15.10 करोड़, शनिवार को 20.57 करोड़, रविवार को 26.26, सोमवार को 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी.

अजय ने किया फैंस को शुक्रिया अजय देवगन ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ''सभी फैंस का शुक्रिया आपके साथ और प्यार की वजह से ही ये मुमकिन हो पाया है. मैं आपके प्यार, सपोर्ट और प्रोत्साहन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं.'' बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया याद, शिवराज से रेखा गुप्ता तक ने दी श्रद्धांजलि
किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया याद, शिवराज से रेखा गुप्ता तक ने दी श्रद्धांजलि
लता मंगेश्कर नहीं कर पाईं रिकॉर्डिंग, तो किशोर दा ने खुद निकाली फीमेल आवाज, जानें 'हाफ टिकट' का दिलचस्प किस्सा
हाफ टिकट का वो गाना, जिसमें किशोर कुमार ने गाया मेल और फीमेल दोनों पार्ट
'दूसरों पर कमेंट करने से पहले खुद को देखें', कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं ऋचा चड्ढा
कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, कह दी ये बात
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 2 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 2 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget