एक्सप्लोरर

जब अजय देवगन ने अभिषेक बच्चन को ऑफर की शराब, एक्टर बोले- पी लूंगा, लेकिन पापा को मत बताना, जानें किस्सा

Abhishek Bachchan First Time Drink : क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन ने पहली बार शराब कब पी थी. उन्हें अजय देवगन ने ड्रिंक ऑफर की थी. लेकिन अजय संग शराब पीने से पहले वे 2 बार उनका ऑफर ठुकरा चुके थे.

Abhishek Bachchan First Time Drink: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और सुपरस्टार अजय देवगन के बीच दोस्ती का सालों पुराना रिश्ता है. अभिषेक को अजय देवगन तबसे जानते हैं जब अभिषेक का बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं हुआ था और वे अपने पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मेजर साब' के लिए बतौर स्पॉटबॉय काम कर रहे थे.

'मेजर साब' की शूटिंग जब ऑस्ट्रेलिया में चल रही थी तब अभिषेक और अजय के बीच दोस्ताना रिश्ता बन गया था. फिल्म के दौरान ही दोनों को एक दूसरे को जानने समझने का मौका मिला और इसी दौरान अभिषेक बच्चन ने पहली बार शराब पी थी. हालांकि इसके पीछे की कहानी बड़ी मजेदार है जो आपको जरुर सुननी चाहिए.

जब अजय देवगन ने अभिषेक को ऑफर की थी शराब

मेजर साब फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अमिताभ और अजय ने अहम रोल निभाया था. फिल्म के प्रोडक्शन का काम अमिताभ बच्चन की कंपनी ने संभाला था. तब पिता की फिल्म के लिए अभिषेक ने स्पॉटबॉय और असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में काम किया था. अजय जब ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे तब उनकी देखरेख की जिम्मेदारी अभषेक की थी.

अजय के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद अभिषेक उन्हें होटल लेकर आए. अजय ने टीवी शो 'यारों की बारात' में इस किस्से का जिक्र किया था. तब उनके साथ संजय दत्त और अभिषेक बच्चन भी शो पर पहुंचे थे. अजय ने कहा था कि, 'अभिषेक जब मुझे होटल लेकर आया तो उस वक्त दोपहर का टाइम था. कमरे में काजोल और मैं पहुंचे और सामान रखने के बाद मैं अभिषेक को लेकर नीचे चला आया. यहां मैंने अभिषेक से कहा मैं ड्रिंक कर रहा हूं क्या वो ड्रिंक लेंगे. इस पर अभिषेक ने कहा- 'नो सर'. इसके बाद मैंने उनसे नहीं पूछा और अपना ड्रिंक खत्म करके ऊपर होटल चला गया."

अभिषेक बोले- पी लूंगा, पापा को मत बताना

अजय देवगन ने आगे कहा था कि, 'शाम को मैंने फिर अपना ड्रिंक मांगा और मैंने अभिषेक से पूछा कि क्या वो बियर लेंगे तो अभिषेक ने फिर कहा नो सर आई डॉन्ट ड्रिंक. लेकिन जब अगले दिन शाम को मैंने अभिषेक से फिर ड्रिंक के लिए पूछा तो अभिषेक ने कहा कि, 'अगर आप पापा को नहीं बताएंगे तो मैं पी लूंगा.' इसके बाद अभिषके ने सीधा वेटर को देखा और अपने लिए वोडका ऑर्डर कर दी.'

यह भी पढ़ें: कभी आमिर संग दी थी सुपहिट फिल्म, अब एक्टिंग छोड़ 110 करोड़ की कंपनी चला रहा है ये एक्टर, अमिताभ बच्चन से है खास कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget