एक्सप्लोरर

'हमने क्लैश से बचने की बहुत कोशिश की...', 'भूल भुलैया 3' के साथ टकराव पर बोले 'सिंघम अगेन' डायरेक्टर

Singham Again And BB3 Clash: 'भूल भुलैया 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर हुए टकराव को लेकर 'सिंघम अगेन' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बात की है. उनका कहना है कि दिवाली थीम के चलते वे रिलीज नहीं टाल सके.

Rohit Shetty On Singham Again And Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों का इस दिवाली पर महाक्लैश देखने को मिला. 'भूल भुलैया 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर हुए टकराव को लेकर अब 'सिंघम अगेन' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बात की है. रोहित ने कहा है कि उन्होंने दोनों फिल्मों के क्लैश को रोकने की बहुत कोशिश की. हालांकि वे उनकी सक्सेस से खुश हैं.

एएनआई से बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा- 'मुझे बहुत खुशी है कि लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही है. फिल्म काफी समय से चल रही है. सिनेमाघरों के लिए अच्छा रिवेन्यू लेकर आ रहा है. लोग इस फिल्म को देखने जा रहे हैं. हमने (भूल भुलैया 3 के साथ) टकराव से बचने की कोशिश की थी लेकिन मुद्दा ये था कि हमारे पास दिवाली की थीम थी वरना हम फिल्म को कभी भी रिलीज कर सकते थे, एक हफ्ते के बाद, दोनों फिल्मों ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का रिवेन्यू कमाया, जो काफी रेयर है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team Ajay Devgn (@teamajaydevgn)

थीम की वजह से नहीं टाल सके रिलीज
'सिंघम अगेन' एक्टर अजय देवगन ने भी इस बारे में बात की. उन्होंने कहा- 'हम सभी ने दिवाली पर उस टकराव को टालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैं कभी नहीं चाहता कि कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकराए क्योंकि इंडस्ट्री किसी न किसी तरह से इससे जूझ रही है. सिंघम अगेन की थीम को देखते हुए, हम ऐसा नहीं कर सकते थे. इसीलिए रिलीज के लिए इस तारीख को नहीं छोड़ा जा सकता था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

'भूल भुलैया 3' प्रोड्यूसर ने क्लैश को लेकर दी राय
बता दें कि 'भूल भुलैया 3' के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने भी एएनआई से बात करते हुए फिल्म क्लैश के क्लैश पर अपनी राय दी थी. उन्होंने कहा था- 'हमारी फिल्म भूल भुलैया 3 को दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, उससे मैं बेहद खुश हूं. फिल्म को सिनेमाघरों में आए कुछ ही दिन हुए हैं और इसने पहले ही अच्छा कारोबार कर लिया है. हां, मुझे इन दोनों के बीच टकराव महसूस होता है. भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन को टाला जा सकता था, लेकिन हम सभी की अपनी-अपनी मजबूरियां और कमिटमेंट्स थीं, अगर सिंगल रिलीज होती तो नंबर्स और अच्छे हो सकते थे.'

ये भी पढ़ें: लाइमलाइट से क्यों दूर रहती हैं देओल फैमिली की औरतें? अभय देओल ने किया खुलासा, कहा- 'काम कर सकती हैं पर फिल्में नहीं'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget