एक्सप्लोरर

Making Video: 'राज़ी' के लिए आलिया भट्ट ऐसे बनीं जासूस, ट्रेलर के बाद सामने आया ये वीडियो

इस मेकिंग वीडियो में किरदार को बखूबी परदे पर उकेरने के लिए आलिया भट्ट ने जो मेहनत की वो साफ देखी जा सकती है.

नई दिल्ली: आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'राज़ी' का फैंस को काफी समय से इंतजार है, ऐसे में हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया था जिसमें आलिया अब तक के सबसे अलग अंदाज में नजर आ रही हैं. ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा साफतौर पर लगाया जा सकता है कि एक बार फिर आलिया भट्ट इस फिल्म के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं तो वहीं विक्की कौशल भी अपने किरदार को बेहद ईमानदारी से निभाते नजर आ रहे हैं.

इस फिल्म के ट्रेलर को अभी तक 14,669,029 व्यूज़ मिल चुके हैं. ऐसे में इस फिल्म का एक मेकिंग वीडियो रिलीज किया गया है जिसे देखने के बाद फिल्म को देखने के बेसब्री पहले से कहीं ज्यादा हो रही है. इस मेकिंग वीडियो में किरदार को बखूबी परदे पर उकेरने के लिए आलिया भट्ट ने जो मेहनत की वो साफ देखी जा सकती है. यहां देखिए मेकिंग वीडियो:

इस फिल्म के लिए आलिया ने एक्शन से लेकर ड्राइविंग तक काफी सारी चीजों की ट्रेनिग ली है. बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार अपनी मां सोनी राजदान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आलिया भट्ट ने इस बारे में बात करते हुए कहा ''मेरे पेरेंट्स पूरी तरह से इस फिल्म में इनवॉल्व थे. मेरी मां ने इस फिल्म में एक्टिंग की है. दोनों ने फिल्म का ट्रेलर भी देखा है. ये पहली बार है जब मेरे पिता महेश भट्ट ने मेरी किसी भी फिल्म का ट्रेलर देखा है और मुझे खुशी है कि उन्हें ये ट्रेलर पसंद आया.''

इस फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार है जिन्होंने इससे पहले 'तलवार' फिल्म को डायरेक्ट किया था. 'राजी' को करन जौहर ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है. 1971 में हुए इंडो-पाकिस्तान के दौरान एक कश्मीरी जासूस की शादी पाकिस्तान में हुई. इस पर लेखक हरिंदर सिक्का ने 'कॉलिंग सहमत' नामक उपन्यास लिखा. ये फिल्म राज़ी भी उसी पर आधारित है. फिल्म में एक डायलॉग है, ''हमारे इतिहास में कई ऐसे लोग है जिन्हें इनाम और मेडल नहीं मिलता. हम उनका नाम तक नहीं जानते, ना ही उन्हें पहचानते हैं, वो सिर्फ वतन के झंडे पर अपनी याद छोड़ जाते हैं.'' बता दें कि ये फिल्म 11 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
थिएटर में छिपकर 'कभी अलविदा ना कहना' देख रहे थे करण जौहर, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए
'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज से पहले डरे हुए थे करण जौहर, थिएटर में हुआ था कुछ ऐसा
Video: 'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget