एक्सप्लोरर

सोनू निगम के बाद अब अभिनेत्री-गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अजान को बताया तकलीफदेह

सुचित्रा कृष्णमूर्ति के बयान के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने अभिनेत्रियों पर विवादित बयान दिया है.

नई दिल्ली : अजान को लेकर एक बार से विवाद गर्म हो गया है. गायक सोनू निगम के बाद अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी अजान के खिलाफ आवाज उठाई है. सुचित्रा ने अजान को असभ्य तक कह दिया है.

Sucitra

कल सुचित्रा ने सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर अज़ान को लेकर टिप्पणी की थी. उसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. सुचित्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुबह 4.45 पर घर पहुंची हूं और कान फटने वाली अजान की आवाज सुनी. इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है, जितना की जबरदस्ती थोपी गई धार्मिकता.' बाद में सुचित्रा ने 2009 में अजान पर लिखे अपने ब्लॉग का लिंक भी ट्विटर पर शेयर किया.

बढ़ते विवाद के बीच सुचित्रा ने ट्विटर पर लिखा कि कोई भी अजान के खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने यह भी लिखा कि मैं सुबह जगती हूं जिसके बाद पूजा और योग करती हूं. इन सबके लिए मुझे लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं है. सुचित्रा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस गर्म है. कुछ लोग जहां गायिका का समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इस विवादित ट्वीट पर उनकी आलोचना कर रहे हैं.

1

सुचित्रा के बयान के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने अभिनेत्रियों पर विवादित बयान दिया है. अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति के अज़ान ट्वीट को लेकर समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने कहा, 'अभिनेत्रियों को आधा कपड़ा पहन कर नचाने में मजा आता है, गले मे हाथ डाल कर मजा आता है. भारतीय संस्कृति का मजाक बना दिया है. यूपी में रात भर कीर्तन-भजन चलता रहता है लेकिन कोई मुसलमान इसका विरोध नही करता.'

सुचित्रा बॉलीवुड के कई फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं. 1994 में आई फिल्म 'कभी हां कभी ना' में सुचित्रा ने सुपरस्टार शाहरुख खान के अपोजिट काम किया था. वह अनिल कपूर और दक्षिण के स्टार जयराम के साथ भी काम कर चुकी हैं. सुचित्रा ने 1997 में मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर से शादी की लेकिन 2007 में दोनों का तलाक हो गया.

आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले ही गायक सोनू निगम ने भी अजान को लेकर विवादित ट्वीट किया था. सोनू ने ट्वीट किया था, ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन रोज सुबह मुझे अजान की आवाज से उठना पड़ता है.’

sonu-nigam

उन्होंने आगे लिखा था, ‘आखिर कब भारत से ये जबरन धार्मिक भावना थोपना खत्म होगा? वैसे जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था तब बिजली नहीं थी.’ सोनू निगम ने ये भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा बिजली का इस्तेमाल उन लोगों को जगाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते. तो फिर ऐसा क्यों? गुंडागर्दी है बस.’

विवाद इतना बढ़ा था कि गायक के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया था, जिसके बाद सोनू निगम ने सिर भी सिर मुंडवा लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget