एक्सप्लोरर

Adipurush फिल्म को किसने बर्बाद किया? KRK ने गिनाए सबके नाम, जानिए क्या हैं Om Raut की पांच बड़ी गलतियां

KRK On Adipurush: केआरके ने आदिपुरुष फिल्म रिव्यू में डायरेक्टर ओम राउत की पांच बड़ी गलतियों का जिक्र किया है, जिसकी वजह से फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ रही है.

Adipurush: प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan)  स्टारर 'आदिपुरुष' ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में भारत में करीब 250 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. यह कमाई फिल्म की सारी भाषाओं ने की है. हालांकि इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए लोगों को इससे ज्यादा कमाई की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म अपनी रिलीज के दिन से ही विवादों में बनी हुई है. अब कमाल आर खान ने अपने यूट्यूब चैनल के वीडियो में बताया है कि आखिर यह फिल्म क्यों फ्लॉप हुई. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत की पांच गलतियां गिनाई हैं, जिसकी वजह से यह फिल्म फ्लॉप हो गई है.

इस फिल्म के डायलॉग, कॉस्ट्यूम, फैक्ट्स को लेकर लोग गुस्से में हैं और यही वजह है कि पहले वीकेंड के बाद इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल, रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर इतना क्रेज था कि लोगों ने वीकेंड की एडवांस बुकिंग करा रखी थी, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म के रिव्यू सामने आने लगे, लोग इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने से हिचकिचाने लगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KRK (@kamaalrkhan)

आइए जानते हैं, केआरके के मुताबिक, ओम राउत की वह 5 गलतियां क्या हैं, जिसकी वजह से यह फिल्म बर्बाद हो गई है.

1. भगवान राम की मूंछ

केआरके का कहना है कि इस फिल्म में भगवान राम मूंछ में दिखाई दे रहे हैं, जब कि आज तक कभी भी भगवान राम को मूंछों में नहीं देखा गया. यह ओम राउत की पहली सबसे बड़ी गलती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KRK (@kamaalrkhan)

2. कृति सेनन

केआरके का कहना है कि ओम राउत ने कृति सेनन को सीता बनाकर गलती कर दी है क्योंकि कृति माता सीता जैसी लगती ही नहीं हैं. हालांकि कई लोग कृति को सीता के रोल में पसंद कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

 

3. बजरंग बली 

केआरके के मुताबिक, ओर राउत ने फिल्म में हनुमान जी का लुक भी ठीक नहीं दिया है. फिल्म में हनुमान जी को राक्षस का लुक दे दिया है. यह भी ओम राउत की गलतियों में से एक है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

4. सैफ अली खान

केआरके फिल्म में सैफ अली खान के लुक की भी बुराई कर रहे हैं. आपको बता दें कि सैफ फिल्म में रावण के रोल में हैं. केआरके का कहना है कि रावम के बाल में यहां लाइन, वहां लाइन, कहीं कलर दे दिया गया है. कौन से रावण के बाल ऐसे होते हैं?

5. डायलॉग
केआरके का कहना है कि सबसे ज्यादा लोगों को फिल्म के डायलॉग को लेकर ऐतराज है. कई लोगों को फिल्म उतनी बुरी नहीं लगी, जितनी डायलॉग लगी है. यह पहली फिल्म है, जो अपने डायलॉग्स की वजह से फ्लॉप हो गई. इस फिल्म के फ्लॉप होने में डायलॉग्स का 80 प्रतिशत योगदान है. 

गौरतलब है कि फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं और इस वजह से मनोज को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. यहां तक कि मनोज ने पुलिस से प्रोटेक्शन तक की मांग कर ली थी. आपको बता दें कि विवाद के बाद फिल्म के कुछ डायलॉग्स जैसे ''तेल तेरे बाप की, कपड़ा तेरे बाप का...'' को बदल दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद लोग थिएटर में जाने में कम ही दिलचस्पी ले रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: -

नेपाल में Adipurush पर लगा बैन हटा, काठमांडू मेयर अब भी जिद पर अड़े, बोले- 'सजा दे दो लेकिन फिल्म नहीं चलने दी जाएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, दोपहर 3 बजे तक 91 करोड़ के हो गई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, दोपहर 3 बजे तक 91 करोड़ के हुई पार
वामिका गब्बी का 'फैन-गर्ल मोमेंट' वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित संग शेयर किए खास पल
वामिका गब्बी का 'फैन-गर्ल मोमेंट' वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित संग शेयर किए खास पल
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget