एक्सप्लोरर

Lockdown में आर्थिक तंगी से गुजर रहे पार्ट टाइम एक्टर्स की मदद के लिए आगे आईं अमृता राव, किया ये काम

एक्ट्रेस अमृता राव ने मार्च से जुलाई तक अपने किरायेदारों का किराया माफ करने का फैसला किया है, क्योंकि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं.

देशभर में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन ने कई लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर बना दिया है. इस मुश्किल की घड़ी में कई बॉलीवुड स्टार्स ने जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. अब इसी दरियादिली का एक और मामला सामने आया है. एक्ट्रेस अमृता राव ने मार्च से जुलाई तक अपने किरायेदारों का किराया माफ करने का फैसला किया है, क्योंकि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं.

इसे लेकर अमृता राव ने कहा, "हमारे कुछ किरायेदार एक्टिंग और सिनेमेटोग्राफी फ्रीलांसर के तौर पर करते हैं. उनकी कोई तय मासिक आय नहीं होती है. इनमें से कई वापस अपने घरों को चले गए हैं. इसलिए मुझे लगा कि मैं जो संभव है, उतनी इनकी मदद करूं."

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जो किरायेदार फ्लैट मे रह रहे हैं और जिनकी नौकरी नहीं गई हैं, उन्हें किराये का भुगतान करना चाहिए और मकान मालिक को परेशान नहीं करना चाहिए. उन्हें कोरोना वायरस के नाम का बहाना नहीं बनाना चाहिए. यह समस्या भी लॉकडाउन में काफी बढ़ गई है. अमृता को आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'ठाकरे' में देखा गया था.

View this post on Instagram
 

@rjanmol27 #blessed #quarantine #stayhome #21dayslockdown

A post shared by AMRITA RAO (@amrita_rao_insta) on

कई सेलेब्स आए आगे

अमृता राव ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस मुश्किल समय में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं. इनमें अक्षय कुमार, सलमान खान और सोनू सूद जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं. जहां अक्षय कुमार ने पीएम फंड में 25करोड़ की बड़ी रकम डोनेट की तो वहीं सलमान खान ने कई पार्ट टाइम एक्टर्स के अकाउंट में पैसे ट्रांफर करवाए. इसके अलावा शाहरुख खान ने तो अपना ऑफिस ही कोविड पेशेंट्स के लिए दे दिया.

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 लाख 40 हजार के पार जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14 हजार 933 नए मामले सामने आए और 312 लोगों की मौत हुईं है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 4 लाख 40 हजार 215 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 14011 की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 48 हजार 190 लोग ठीक भी हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget