एक्सप्लोरर

LIVE: श्रीदेवी के निधन से सदमे में देश, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे है. जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली सोशल मीडिया पर उनके फैंस को इस पर यकीन ही नहीं हो रहा. श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर ने एबीपी न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि की.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. श्रीदेवी 54 साल की थीं. उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है. अभिनेत्री श्रीदेवी दुबई में भांजे मोहित मारवाह की वेडिंग अटेंड करने गई थीं.

दुबई में ही अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका. दुबई में श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कूपर और छोटी बेटी खुशी थे जबकि बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म की शूटिंग की वजह से मुंबई में हैं. श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे है. जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली सोशल मीडिया पर उनके फैंस को इस पर यकीन ही नहीं हो रहा.

LIVE: श्रीदेवी के निधन पर इन हस्तियों ने जताया शोक

  • फिल्म अभिनेता मधुर भंडारकर ने कहा, ''मुझे अभी उनके निधन की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है. उन्होंने कई फिल्मों में लीजेंड्री रोल किए. ये बहुत दुखद है, पूरा देश सदमे में है. मुझे अफसोस है कि उनके साथ कोई फिल्म नहीं बना सका. मेरा उनका फिल्म चांदनी से ऐसा लगाव था कि मैंने अपनी फिल्म का नाम चांदनी बार रखा.''
  • अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, "ये खबर सुनकर बहुत शॉक लगा, हमने कभी सोचा भी नहीं था. उन्होंने अपने टैलेंट से काफी लोगों को प्रभावित किया. वो एक बेतरीन अभिनेत्री थीं. ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है.''
  • फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा, ''मैंने अजीब से माहौल से गुज रहा हूं, मैं सोच कर दुखी हूं कि इतनी जल्दी ये कैसे हो गया. वो मेरी हीरोइन रहीं, वो शूटिंग में हमारे लिए खाना भी लातीं थीं. अभी कुछ भी याद करने का मन नहीं कर रहा है, हमें सिर्फ उनके परिवार को ताकत देनी चाहिए.''
  • फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश में श्रीदेवी के पति का किरदार निभाने वाले आदिल हुसैन ने कहा, ''मुझे अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि वो नहीं रहीं. मुझे अभी भी लग रहा है कि ये गलत खबर है. मुझे एक दोस्त के जरिए खबर मिली, मुझे लगा कि ये अफवाह है. मैं इस खबर को पचा नहीं पा रहा हूं. मैं जब उनसे पहली बार मिला तभी उनका फैन हो गया. मैंने उन्हें बताया कि आपकी सदमा देखकर मैंने दो दिन तक खाना नहीं खाया. ये सुनकर वो थोड़ी सी भावुक हो गईं थीं.''
  • फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''श्रीदेवी का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. उनसे मिलते हुए कभी लगा ही नहीं कि इतने बड़े सितारे से मिल रहे हैं, वे बहुत साधारण थीं. मैं सभी नए कलाकारों से कहना चाहूंगा कि वो श्रीदेवी की फिल्में जरूर देखें.''
  • केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने श्रीदेवी को पॉवर हाउस बताते हुए याद किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "श्रीदेवी- एक्टिंग की पॉवर हाउस. सफलताओं के अलंकृत लंबा जीवन अचानक खत्म हो गया. उनके परिवार और चाहने वाले के लिए मेरी संवेदनाएं हैं.''
  • अभिनेता रजनीकांत ने ट्वीट कर श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा, ''मैं बहुत अचंभित और परेशान हूं. मैंने एक दोस्त और इंडस्ट्री ने एक लीजेंड खो दिया. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं उनके दर्द को महसूस कर सकता हूं."
  • श्रीदेवी के करियर की बेहतरीन फिल्म 'सदमा' के साथ काम करने अभिनेता कमल हासन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "श्रीदेवी के जीवन को एक किशोरावस्था से शानदार महिला तक  देखा है. आखिरी मुलाकात के साथ ही उनके साथ बिताए कई खुशनुमा पल याद हैं. सदमा की लोरी डरा रही है. हम उन्हें याद करेंगे.''
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, ''फिल्म स्टार श्रीदेवी के निधन से अचंभित हूं. वो कई फैंस के दिलों को तोड़ कर चली गईं. कई फिल्मों जैसे मूंद्रम पीराई, लम्हें और इंग्लिश विंगलिश दूसरे अभिनेताओं के लिए एक प्रेरणा रहेंगी. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं.''
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का अचानक निधन. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार रोल किए. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनकगे परिवार के साथ हैं, भगवान उनकी आत्मी को शांति दे.'' LIVE: श्रीदेवी के निधन से सदमे में देश, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
  • कांग्रेस पार्टी ने भी अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है. कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, "श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हम बहुत दुखी हैं. एक बेहतरीन अभिनेत्री. अपने काम से हमेशा वो हमारे दिलों में रहेंगी. उनके प्रियजनों के लिए हमारी सबसे गहरी संवेदना है. उन्हें यूपीए सरकार के दौरान 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. LIVE: श्रीदेवी के निधन से सदमे में देश, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
  • अभिनेता अनुपम खेर ने श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, ''मैं एक बुरा सपना देख रहा हूं, श्रीदेवी अब नहीं रहीं. ये बहुत बहुत दुखी करने वाला है. एक प्रतिभाशाली, शिष्ट और प्रतिभाशाली अभिनेत्री. भारतीय सिनेमा की क्वीन और एक दोस्त. उनके साथ कई फिल्मों में काम किया. बहुत सारी शानदार यादें.''
  • अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ”श्री देवी सर्वगुण संपन्न अभिनेत्री थीं, अमिताभ बच्चन ने सही कहा है कि अचानक उनके जाने से घबराहट हो रही है. उनका व्यक्तित्व शाहनदार था. यकीन नहीं हो रहा कि श्रीदेवी हमारे साथ नहीं रहीं.”
  • अभिनेता अन्नु कपूर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''मैं उनसे कुछ दिन पहले ही मिला था. उन्होंने कहा था कि अब मेरी उम्र बढ़ रही है. मिस्टर इंडिया में उनके साथ किया काम हमेशा याद रहेगा.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन तोड़े 8 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें 'कॉकटेल 2' का भी हाल
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन तोड़े 8 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें 'कॉकटेल 2' का भी हाल
Welcome To The Jungle Collection Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन भी गाड़े झंडे, 39 करोड़ का टच किया आंकड़ा, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन भी गाड़े झंडे, 39 करोड़ का टच किया आंकड़ा, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Saturday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Cocktail 2 Worldwide Box office Collection: 8वें दिन भी नहीं थमी 'कॉकटेल 2', बनाए 3 और नए रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8वें दिन भी नहीं थमी 'कॉकटेल 2', बनाए 3 और नए रिकॉर्ड

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget