एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन पर सलमान खान ने कहा- जो भी सबसे सही है वो किया जाना चाहिए

केंद्र सरकार के बनाए गए तीन कृषि कानूनों का लंबे समय से विरोध हो रहा है. जिसे लेकर ग्लोबल पॉप स्टार रेहाना और कुछ अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने ट्वीट कर इस ओर सबका ध्यान खींचा है.

मुम्बई: किसान संबंधी तीनों नए कानूनों को वापस लिए जाने को लेकर पिछले ढाई महीने से पंजाब के तमाम किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच ग्लोबल पॉप स्टार रेहाना और कुछ अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने ट्वीट के जरिए दुनियाभर का ध्यान इस विरोध प्रदर्शन की ओर आकर्षित किया है.

इसके बाद अक्षय कुमार, करण जौहर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, लता मंगेशकर, सुरेश रैना, साइना नेहवाल जैसी तमाम नामी-गिरामी हस्तियों ने इस पर अपना विरोध जताया है. इन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए बाहरी हस्तक्षेप का विरोध जताते हुए इसे आंतरिक मामला बताया और इसे आपसी सहमति से सुलझाने की बात पर जोर दिया.

किसान आंदोलन पर बोले सलमान खान

सलमान खान ने भी किसान आंदोलन पर अपनी राय रख दी है. एबीपी न्यूज़ ने जब इस मसले पर उनकी राय जाननी चाही तो सलमान खान ने कहा, "सही चीज होनी चाहिए. जो सबसे सही है वो किया जाना चाहिए. सबसे नोबेल चीज की जानी चाहिए. सही चीज होनी चाहिए हर एक के साथ."

सलमान खान टीवी पर जल्द आने वाले नये शो 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' के मौके पर शूटिंग के लिए गोरेगांव के फिल्मसिटी पहुंचे हुए थे.

भारत की गरिमा को आंच नहीं आनी चाहिएः कैलाश खेर

जाने-माने गायक कैलाश खेर ने किसान आंदोलन के अंतर्राष्ट्रीयकरण पर कहा, "हम भारत के साथ हैं. अगर भारत की गरिमा को आंच आये, इसे कोई आंख दिखाए, तो हम वो बर्दाश्त नहीं करेंगे. समस्याएं और झगड़े हर घर में होते हैं लेकिन वे घर की समस्याएं होती हैं. वो घरवाले मिल-बैठकर सुलझा लेंगे." गायक जावेद अली ने भी कैलाश खेर की इन्हीं बातें को दोहराते हुए इसे भारत की आंतरिक समस्या बताया.

श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर ने भी किसानों के इस चर्चित आंदोलन पर अपनी राय रखते हुए कहा कि इस मसले का शांतिपूर्ण ढंग से निपटारा किया जाना चाहिए. दोनों ने उम्मीद जताई कि इस मसले का जल्द से जल्द कोई हल निकल आएगा.

गायक मीका और शान ने भी रखी अपनी बात

गायक मीका और शान ने किसानों को अपना अन्नादाता बताते हुए कहा कि इस मसले को बातचीत के जरिए और शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मसले का हल बातचीत से ही निकलेगा और जितनी जल्दी हो सके निकलना चाहिए.

'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' में शूटिंग के लिए पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना से जब एबीपी न्यूज़ ने इस मसले पर अपनी राय रखने के लिए कहा तो उन्होंने इस मसले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ेंः सलमान खान को हाजिरी में छूट नहीं मिलने का सता रहा डर, राजस्थान HC से लगाई वर्चुअल पेशी की गुहार

नब्बे के दशक में फ़िल्मी पर्दे पर आग लगाने के लिए ज़िम्मेदार थीं Rangeela वाली Urmila Matondkar, आज भी पुराने गाने देख थम जाती हैं साँसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget