एक्सप्लोरर

आयुष्मान खुराना ने कहा- 'आर्टिकल 15' ने मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा है

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान खुराना ने अहम रोल अदा किया है. फिल्म को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी सराहा है.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि फिल्म 'आर्टिकल 15' में काम करने से उनकी आंखें खुल गई हैं और इस फिल्म ने भावनात्मक रूप से उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा है. इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. फिल्म को समीक्षकों ने भी काफी सराहा है.

आयुष्मान खुराना ने कहा, "मैंने अपने करियर में पहली बार एक पुलिस अफसर के किरदार को निभाया. इसकी कहानी ने भावनात्मक रूप से मुझ पर गहरी छाप छोड़ी है और इसने हमारी आंखें खोल दी हैं, क्योंकि हम एक सुरक्षित दुनिया में रहते हैं, जहां इस तरह के घटनाओं के होने की सूचना मिलती है और न्यूज चैनल पर दिखाया जाता है या अखबारों में पढ़ा जाता है, लेकिन इसके बाद भी हम किसी कार्रवाई को करने या बहस करने में विफल हो जाते हैं."

आयुष्मान ने आगे कहा, "एक समाज के रूप में हम अपने आसपास की घटनाओं को देखते हैं, लेकिन सच्चाई को नजरअंदाज कर अपनी सुविधाजनक शहरी बुलबुले में रहने का चुनाव करते हैं. मैं फिल्म को आईएमडीबी पर महीने के ब्रेकआउट शीर्षक बनते देख संतुष्ट हूं. क्योंकि मेरा मकसद इसकी कहानी के माध्यम से दर्शकों पर प्रभाव छोड़ना था और चाहता था कि लोग इस पर बात करना शुरु करें."

आयुष्मान के मुताबिक, "मैंने हमेशा अपनी कहानी के माध्यम से समाज में मुद्दों को उठाने में यकीन रखा है, क्योंकि भारत में लोगों पर बॉलीवुड का गहरा प्रभाव है." आयुष्मान को इस बात की खुशी है कि 'आर्टिकल 15' को इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) पर अच्छी रेटिंग मिली है.

जातिवाद के विषय पर बनाई गई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ ईशा तलवार, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, मनोज पाहवा और नासर जैसे दिग्गज अभिनेता नज़र आए हैं.

यहा देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान किस मुल्क के नागरिक हैं? आमिर खान के भांजे ने क्यों नहीं ली भारत की नागरिकता
किस मुल्क के नागरिक हैं आमिर खान के भांजे इमरान खान? क्यों नहीं ली भारतीय नागरिकता?
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन
'द वन' बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 11.30 बजे तक 16 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 11.30 बजे तक 16 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget