एक्सप्लोरर

'दबंग' के छेदी सिंह और चुलबुल पांडे पर डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने की बात, कहा- सलमान थे सोनू सूद से इनसिक्योर

फिल्म डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने खुलासा किया कि दबंग के लिए सलमान खान नहीं बल्कि रणदीप हुड्डा उनकी पहली पसंद थे, लेकिन सोहेल खान ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया.

सलमान खान की साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से लाइमलाइट में आए डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने हाल में ही चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि सलमान खान फिल्म के दौरान अपने को-स्टार सोनू सूद से अनसेफ फील करते थे.

रणदीप हुड्डा थे पहली पसंद
फिल्म डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने 'दबंग' से बॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की थी. अभिनव कश्यप ने याद किया कि कैसे खान परिवार इस फिल्म के लिए राजी हुआ था.

उन्होंने दावा किया कि सलमान खान, सोनू सूद को लेकर अनसेफ थे और फिल्म में मुख्य रोल के लिए रणदीप हुड्डा पहली पसंद थे, लेकिन सोहेल खान ने उन्हें मना कर दिया.

सोनू सूद का दमदार रोल सलमान को खटका
बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने बताया कि सोनू सूद फिल्म में विलेन ‘छेदी सिंह’ का किरदार निभा रहे थे और उनका रोल दमदार लिखा गया था. जब सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग शुरू की, तो उन्हें लगा कि सोनू सूद का किरदार उनके रोल पर भारी पड़ सकते हैं. इस वजह से सलमान कई बार असहज हो जाते थे और उन्हें यह खटकता था कि कहीं फिल्म का फोकस उनके बजाय सोनू सूद पर ज्यादा न चला जाए.

सलमान खान पर अभिनव कश्यप के आरोप
अभिनव ने आगे बताया कि उस समय कैटरीना कैफ ने बीच-बचाव कर सलमान को समझाया. कैटरीना ने सलमान से कहा कि फिल्म का हर किरदार कहानी को मजबूत बनाने के लिए होता है, और अगर सोनू का रोल दमदार दिखेगा, तो इससे सलमान का किरदार ‘चुलबुल पांडे’ भी और ज्यादा चमकेगा. कैटरीना की बात मानकर सलमान ने आगे किसी तरह की दिक्कत नहीं खड़ी की और शूटिंग सुचारू रूप से पूरी हो गई.

अभिनव कश्यप ने भी कहा था कि- 'सलमान कभी भी अपने काम में शामिल नहीं होते. वो सिर्फ आने की मेहरबानी करते हैं. उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है. पिछले 25 साल से उनका एक्टिंग में मन नहीं है. वो सिर्फ सेलिब्रिटी होने की ताकत में रुचि रखते हैं. मुझे दबंग से पहले ये सब पता नहीं था.'


दबंग' के छेदी सिंह और चुलबुल पांडे पर डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने की बात, कहा- सलमान थे सोनू सूद से इनसिक्योर

दबंग’ के बाद अभिनव ने ‘बेशरम’ (2013) बनाई, जिसमें रणबीर कपूर, रिद्धिमा शारदा, ऋषि कपूर और नीतू कपूर मुख्य रोल में थे. 

दबंग के बारे में
दबंग साल 2010 में रिलीज हुई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म है, जिसमें उन्होंने ‘चुलबुल पांडे’ का रोल निभाया.फिल्म में सोनू सूद ने दमदार विलेन ‘छेदी सिंह’ का किरदार किया था.एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर यह फिल्म आज भी फैंस की फेवरेट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'हे तलवार, दे दे मेरे आठ हजार', बकाया पैसे मांगने रोज इस प्रोड्यूसर के घर पहुंच जाते थे किशोर कुमार, दिलचस्प है किस्सा
'हे तलवार, दे दे मेरे आठ हजार', बकाया पैसे मांगने रोज इस प्रोड्यूसर के घर पहुंच जाते थे किशोर कुमार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget