एक्सप्लोरर

'लाल सिंह चड्ढा' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं आमिर खान, घटाएंगे 20 किलो वजन

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की तैयारियों में व्यस्त हैं. फिल्म को लेकर अब एक नई बात सामने आई है, बताया जा रहा है कि इस फिल्म के राइट्स खरीदने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी.

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए कमर कस रहे हैं जिसकी पहली झलक देखने के लिए उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतेज़ार कर रहे हैं.

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स की 1994 की सुपरहिट फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का ऑफिशियल रीमेक है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' के राइट्स पाने के लिए बॉलीवुड से कई नामचीन लोगों ने प्रयत्न किया था लेकिन कोई भी इसके अधिकार अपने नाम नहीं कर पाया. इसकी प्रमुख वजह ये है कि पैरामाउंट स्टूडियो अपनी इस क्लासिक फ़िल्म का अधिकार केवल आमिर खान को देना चाहते थे.

इस बारे में, प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "फॉरेस्ट गम्प पहली क्लासिक कल्ट फिल्म है जिसका रीमेक आधिकारिक तौर पर बॉलीवुड में बनाया जा रहा है. पैरामाउंट पिक्चर्स ने भारत में केवल आमिर खान को इसके राइट्स दिए हैं. आमिर के अलावा, वे किसी और को इसके अधिकार देने के हित में नहीं थे."

फिल्म की तैयारियों में जुटे आमिर खान इसके लिए वजन घटा रहे हैं और इसके चलते वो इन दिनों सिर्फ रोटी सब्जी खा रहे हैं. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए आमिर खान करीब 20 किलो वजन कम करने वाले हैं.

1994 में रिलीज हुई और कुल 6 ऑस्कर अवॉर्ड पाने वाली 'फॉरेस्ट गम्प' उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है. फिल्म को वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे और इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन करेंगे.

View this post on Instagram
 

One of my favourite scenes... (Link in bio)

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

बता दें कि अद्वैत इससे पहले आमिर खान के लिए फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का निर्देशन किया था, जो अद्वैत की बतौर निर्देशक पहली फिल्म की. 2017 में रिलीज हुई 'सीक्रेट सुपरस्टार' में आमिर खान एक खास रोल में नजर आए थे. गौरतलब है अद्वैत फिल्म निर्देशन करने से पहले आमिर खान के मैनेजर थे.

इस फिल्म में आमिर खान के साख करीना कपूर खान नजर आएंगी. ये तीसरी बार होगा जब आमिर खान और करीना कपूर खान ऑनस्क्रीन एक साथ नजर आएंगे. इससे पहले करीना और आमिर की ये जोड़ी फिल्म ‘3 इडियट्स’ और ‘तलाश’ में एकसाथ नजर आ चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध से कुछ नहीं होगा...' CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर सामने आए बॉलीवुड के दो दिग्गज चेहरे
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget