एक्सप्लोरर

अगली फिल्म के लिए मुझे दुबला-पतला दिखना होगा: आमिर खान

आमिर खान ने कहा कि वह फरवरी से अपनी आने वाली फिल्म के किरदार के लिए सही रूप में आने के लिए फिर से अपना संतुलित आहार और वर्कआउट शुरू करेंगे.

नई दिल्ली: सुपरस्टार आमिर खान के पास अगली फिल्म का चुनाव करने के लिए चार अच्छी स्क्रिप्ट हैं और अभिनेता ने कहा कि उन्होंने किसी खास प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित नहीं किया है लेकिन वह ऐसी फिल्म में काम कर सकते हैं जिसमें उनका किरदार दुबले व्यक्ति का होगा. ‘‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’’ स्टार आमिर खान ने कहा कि वह एक महीने के भीतर यह निर्णय कर लेंगे कि वह कौन सी फिल्म कर रहे हैं.

आमिर ने एक ग्रुप इंटरव्यू में कहा, ‘‘इस बार मेरे पास चार अच्छी स्क्रिप्ट हैं. मुझे नहीं पता कि कौन सी पटकथा चुनूंगा क्योंकि मैंने अभी किसी पर भी 100 फीसदी ध्यान नहीं दिया है लेकिन एक महीने में ही पता चल जाएगा. हो सकता है कि मैं इसे प्रोड्यूस करुंगा.’’ उन्होंने कहा कि वह फरवरी से किरदार के लिए सही रूप में आने के लिए फिर से अपना संतुलित आहार और वर्कआउट शुरू करेंगे.

आमिर खान ने कहा, ‘‘मैं अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी शुरू करुंगा क्योंकि मुझे दुबला-पतला दिखना है. दो फिल्मों पर विचार चल रहा है और दोनों में ही मुझे पतला दिखना होगा.’’ ऐसी अफवाहें हैं कि आमिर ‘‘महाभारत’’ पर अपनी महत्वाकांक्षी श्रृंखला बना रहे हैं.

इसके बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा, ‘‘मैंने कभी महाभारत की घोषणा नहीं की. आप सभी ने मान लिया कि मैं यह बना रहा हूं तो आप माने कि मैं नहीं बना रहा. जब मैं ऐसा कुछ बनाना चाहूंगा तो आपको बताऊंगा.’’

आमिर अपने आगामी प्रोडक्शन ‘‘रुबरु रोशनी’’ का प्रचार करने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए थे. स्वाति चक्रवर्ती भटकल के निर्देशन वाली यह फिल्म दुख और माफ करने की असल जिंदगी की तीन कहानियों पर आधारित है.

आमिर ने कहा कि वह अपने बेटे जुनैद के फिल्मों में डेब्यू के लिए सही कहानी की तलाश कर रहे हैं लेकिन साथ ही उन्होंने जोर दिया कि जुनैद को इसके लिए स्क्रीन टेस्ट पास करना होगा. उन्होंने कहा कि उनके 26 वर्षीय बेटे की फिल्मों को लेकर पसंद उनके जैसे ही है लेकिन उन्हें कोई फिल्म साइन करने से पहले उस किरदार के लिए अपनी काबिलियत साबित करनी होगा.

अभिनेता ने कहा कि जुनैद ने अभिनय का प्रशिक्षण लिया है और वह नाटकों में भाग लेता रहा है. उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि उनका बेटा एक ‘‘हीरो’’ के बजाय दमदार भूमिकाएं निभाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget