एक्सप्लोरर

Laal Singh Chaddha को लेकर इस फैसले पर टिके रहते Aamir Khan तो फिल्‍म को फ्लॉप होने से नहीं बचा सकता था कोई!

Laal Singh Chaddha Vs KGF 2: बॉक्‍स ऑफिस पर पिछले कुछ समय में साउथ फिल्‍मों का खूब दबदबा देखने को मिला है. ऐसे में आमिर खान की फिल्‍म 'केजीएफ 2' के साथ रिलीज होती तो क्‍या होता.

Aamir Khan On Laal Singh Chaddha KGF 2 Clash: लंबे समय बाद आमिर खान (Aamir Khan) की कोई फिल्‍म बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. ऐसे में उस फिल्‍म से दर्शकों की उम्‍मीदों का बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है. 11 अगस्‍त को उनकी अपकमिंग फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) रिलीज को तैयार है. यह हॉलीवुड सुपरस्‍टार टॉम हैंक्‍स की सुपरहिट फिल्‍म ‘फॉरेस्‍ट गम्‍प‘ का हिंदी रीमेक है. ऐसे में आमिर दर्शकों की उम्‍मीद पर कितना खरा उतरेंगे, अब ये तो रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पता चल ही जाएगा.

वैसे अभी ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर शुभ-शुभ बातें ही करते हैं. वैसे इस फिल्‍म को लेकर एक बड़ा संकट पहले टल चुका है. वरना तो इस फिल्‍म को बुरी तरह से फ्लॉप होने से कोई नहीं बचा सकता था. ऐसा हम नहीं, बल्कि खुद आमिर ने यह बात कही है. चलिए खुलकर बताते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्‍या. 

'केजीएफ 2' के साथ रिलीज होने वाली थी फिल्‍म 

दरअसल, आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ पहले 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी और बॉक्‍स ऑफिस पर इसकी टक्‍कर साउथ स्‍टार यश की फिल्‍म ‘केजीएफ: चैप्‍टर 2’ (KGF 2) से होने वाली थी. अब इसके आगे हमें कुछ कहने की जरूरत तो नहीं है, फिर भी बता देते हैं कि अगर ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीड डेट नहीं टलती तो यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर ‘केजीएफ 2’ की आंधी में कहां गुम होती पता ही नहीं चलता. साउथ की यह फिल्‍म हिंदी बेल्‍ट में भी धुआंधार कमाई कर नए कीर्तिमान रचने में कामयाब रही है. इसे इस साल की अब तक की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बताया जा रहा है. 

आमिर बोले- रिलीज डेट टलना वरदान से कम नहीं

अब बात आमिर की करते हैं कि आखिर उन्‍होंने कहा क्‍या. दरअसल, हाल ही में हैदराबाद में ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर आयोजित एक स्‍पेशल इवेंट में आमिर ने कहा कि इस फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन में देरी होना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं था, जो ‘केजीएफ 2’ से बॉक्‍स ऑफिस पर टकराने वाली थी. अगर ऐसा होता तो ‘लाल सिंह चड्ढा’ फ्लॉप हो जाती, मगर ऐसा हुआ नहीं और फिल्‍म बच गई. 


Laal Singh Chaddha को लेकर इस फैसले पर टिके रहते Aamir Khan तो फिल्‍म को फ्लॉप होने से नहीं बचा सकता था कोई!

आमिर (Aamir Khan) ने यह भी कहा, ‘’मुझे वो समय याद है, जब ‘केजीएफ 2’ ( KGF 2) रिलीज होने वाली थी. हिंदी दर्शकों के बीच इसको लेकर बहुत एक्‍साइटमेंट था. उनमें मेरे दोस्‍त भी शामिल थे. लाल सिंह चड्ढा उस दिन रिलीज होने वाली थी. मगर हमारे लिए सौभाग्‍यवश रेड चिलीज वीएफएक्‍स पर थोड़ा समय ले रही थीथी. इसलिए हम लोग बच गए.’’ गौरतलब है कि आमिर की यह फिल्‍म (Laal Singh Chaddha) अब बॉक्‍स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ से टकराने वाली है. देखते हैं कौन किस पर भारी पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Disha Patani ने बताया, Project K के सेट पर कैसा बर्ताव करते थे साउथ स्‍टार प्रभास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget