एक्सप्लोरर

Disha Patani ने बताया, Project K के सेट पर कैसा बर्ताव करते थे साउथ स्‍टार प्रभास

Disha Patani On Prabhas: दिशा पाटनी इन दिनों 'एक विलेन रिटर्न्‍स' के प्रमोशन में बिजी हैं, मगर 'प्रोजेक्‍ट के' को लेकर भी खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म से तेलुगू इंडस्‍ट्री में वह कमबैक कर रही हैं.

Disha Patani Reveal How Prabhas Treated On Set: दिशा पाटनी (Disha Patani) सिर्फ सोशल मीडिया पर ही बिजी नहीं रहती हैं. उनकी कई फिल्‍में भी लाइन-अप हैं. इनमें से एक मच-अवेटेड ‘प्रोजेक्‍ट के’ (Project K) है. यह फिल्‍म हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में बन रही है. बाकि तमिल, कन्‍नड़, मलयालम और इंग्लिश में इसे डब किया जाएगा. यह फिल्‍म अपने हीरो को लेकर भी खासा चर्चा में है. इसमें साउथ स्‍टार प्रभास (Prabhas) हैं. इनके अलावा अमिताभ बच्‍चन और दीपिका पादुकोण भी हैं. 

बात दिशा की करते हैं तो उनके लिए यह फिल्‍म इसलिए भी खास है, क्‍योंकि इसके जरिए वह सात साल बाद तेलुगू फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कमबैक कर रही हैं. उन्‍होंने 2015 में फिल्‍म ‘लोफर’ से इस इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू किया था. इसमें हीरो के रोल में वरुण तेज थे. 

दिशा ने प्रभास को बताया सबसे अच्‍छा एक्‍टर 

हाल ही में एक इंटरव्‍यू में दिशा ने प्रभास के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की. पिंकविला से बातचीत में दिशा ने कहा, ‘’मैंने अब तक जितने भी एक्‍टर्स के साथ काम किया है, उनमें वह सबसे अच्‍छे हैं. वह बहुत ही विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं. मुझे अब भी अपनी शूट का पहला दिन याद है. वह सुबह मेरे लिए घर का बना खाना लेकर आए और सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि पूरी टीम के लिए लेकर आए. वह बहुत ही प्‍यारे हैं और उनके साथ काम करना बहुत ही आसान है.’’ 

को-स्‍टार्स को खाना खिलाने के लिए हैं फेमस 

आपको यहां बता दें कि प्रभास बहुत ही फूडी हैं और वह अपने को-स्‍टार्स को भी अच्‍छा-अच्‍छा खाना खिलाते रहते हैं.इससे पहले श्रद्धा कपूर, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और कृति सेनन समेत कई अन्‍य भी उनके लिए प्रभास द्वारा खाना खिलाए जाने की बातें कह चुके हैं. यहां तक कि सैफ के साथ एक फिल्‍म की शूटिंग करते वक्‍त प्रभास ने करीना कपूर के लिए भी बिरयानी भेजी थी. 

वहीं दिशा (Disha Patani) की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ (Ek Villain Returns) के प्रमोशन में बिजी हैं. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्‍म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी लीड रोल्‍स में हैं. वैसे फिल्‍मों के साथ-साथ दिशा सोशल मीडिया पर भी पूरा समय देती हैं. अपने ग्‍लैमरस लुक से वह अक्‍सर इंटरनेट का पारा बढ़ाती नजर आ जाती हैं.

यह भी पढ़ें: KRK का दावा, 'लाल सिंह चड्ढा' में काम कर पछता रहे नागा चैतन्‍य, आमिर खान पर भी लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget