एक्सप्लोरर

Video: आकाश-श्लोका के प्री वेडिंग इवेंट के बीच में आमिर-शाहरुख खान ने दुल्हन के साथ ऐसे मचाया धमाल

स्विट्जरलैंड के St Moritz में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान ने खूब मस्ती और डांस करते हुए महफिल में चार चांद लगा दिए.

Aakash Ambani Shloka Mehta Pre Wedding: स्विट्जरलैंड के St Moritz में देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश आंबानी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा है. इस ग्रैंड इवेंट में शामिल होने के लिए बी टाउन के बड़े से बड़े सितारे पहुंचे हैं. ऐसे में सभी काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक सभी सितारें मुकेश अंबानी और उनके पूरे परिवार के काफी कलोज हैं.

इस दौरान लड़केवालो की तरफ से इवेंट में शामिल हुए आमिर ने अपनी साइड बदलते हुए जल्द दुल्हन बनने वाली श्लोका मेहता के साथ बेहद खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस दिया. आमिर और श्लोका ने 'ए क्या बोलती तू' पर डांस किया. इस दौरान सभी लोग इनके लिए खूब तालियां बजा रहे हैं.

आमिर के साथ साथ शाहरुख खान ने भी आकाश श्लोका के प्री वेडिंग बैश में खूब मस्ती की. किंग खान ने भी पूरे अंबानी परिवार के साथ डांस किया. इस दौरान सभी 'दिल धड़कने दो' के मशहूर गाने गल्लां गूड़ियां गाने पर थिरकते दिखे. इस दौरान स्टेज पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, शाहरुख खान, आमिर खान, आमिर की पत्नी किरण राव, करण जौहर, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता डांस करते नजर आए.

सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कुछ बेहद खास तस्वीरे और वीडियोज सामने आई हैं. पहली बहू के स्वागत में मुकेश और नीता अंबानी किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देना चाहते हैं.

बेटे की शादी हो तो मम्मी-पापा खूब झूमते गाते और शानदार परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं. संगीत के दौरान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी थिरकते हुए नजर आए. मुकेश अंबानी ने नीता के साथ 'वक्त' फिल्म के गाने 'ऐ मेरी जोहरा जबीं' पर डांस किया.

इस दौरान उन्होंने फूल देकर अपना प्यार जताया. डांस करते हुए ये कपल बहुत खुश लग रहा था, वहीं ऑडियंस ने भी इनके डांस को काफी एंजॉय किया. मुकेश अंबानी ने जहां वाइट पजामे के साथ ब्लू कुर्ता और उसी कलर की सीक्विन जैकेट पहनी थी, वहीं नीता अंबानी वाइट लहंगे में दिख रही है.

उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. आपको बता दें कि आकाश और श्लोका की सगाई पिछले साल गोवा में हुई थी और अब 9 मार्च को दोनों की मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी है. इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आमिर खान, आलिया भट्ट, करण जौहर जैसे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स पहुंचे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'हे तलवार, दे दे मेरे आठ हजार', बकाया पैसे मांगने रोज इस प्रोड्यूसर के घर पहुंच जाते थे किशोर कुमार, दिलचस्प है किस्सा
'हे तलवार, दे दे मेरे आठ हजार', बकाया पैसे मांगने रोज इस प्रोड्यूसर के घर पहुंच जाते थे किशोर कुमार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget