एक्सप्लोरर

फिल्मों के फ्लॉप होने पर मातम नहीं मनाती, ना हिट होने पर ढ़िढोरा पीटती हूं: सोनाक्षी

नई दिल्ली: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह सफलता और असफलता को समान रूप से देखती हैं और इनमें से किसी से प्रभावित नहीं होतीं. सोनाक्षी ने कहा कि जब उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होती है, तो वह इसका ढिंढोरा नहीं पीटतीं और जब फिल्म असफल होती है तो अंधेरे कोने में बैठकर मातम नहीं करतीं.

अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'नूर' के प्रचार के दौरान आईएएनएस से कहा, "मेरी परवरिश इस तरह से हुई है कि मैं सफलता और असफलता को समान रूप से देखती हूं."

उन्होंने कहा, "किसी ने कहा है कि असफलता की तुलना में सफलता लोगों को अधिक बर्बाद करती है. इसलिए गलतियों से सीखना जरूरी है न कि उसके बारे में सोचते रहना. जब मुझे अधिक सफलता मिलती है तो मैं छत पर जाकर चिल्लाती नहीं हूं कि मेरी फिल्म हिट हो गई और असफल होने पर मैं कोने में जाकर रोती नहीं हूं."

सोनाक्षी ने कहा, "आपको आगे बढ़ना चाहिए और अगली फिल्म करनी चाहिए." अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की 29 वर्षीया बेटी सोनाक्षी ने सलमान खान अभिनीत फिल्म 'दंबग' के साथ करियर की शुरुआत की थी.

इसके बाद उन्होंने 'राउडी राठौर' और 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया. उन्होंने 'लुटेरा' जैसी लीक से हटकर बनी फिल्म में भी काम किया.

उनकी आगामी फिल्म 'नूर' 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इसमें वह एक पत्रकार बनी हैं. सोनाक्षी का कहना है कि उनकी पिछली फिल्मों के काम के कारण ही आज उन्हें फिल्मों में मुख्य भूमिका मिल रही है.

उन्होंने कहा, "बॉलीवुड की यात्रा महान रही है. कुछ शुरुआती भूमिकाओं की वजह से मेरी आज यह स्थिति बनी कि 'अकीरा' जैसी फिल्म मुझे मुख्य किरदार के साथ मिली, जो फिल्म मेरे किरदार पर ही निर्भर थी. मैंने दो शीर्ष भूमिकाएं निभाईं है और यह करना उत्साहजनक रहा."

उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो पिछली फिल्मों की वजह से मेरी वर्तमान स्थिति है, जिससे मैं 'नूर' जैसी फिल्म कर सकी."

सुन्हिल सिप्पी द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर-कामेडी फिल्म, सबा इम्तियाज के पाकिस्तानी उपन्यास 'कराची, यू आर किलिंग मी!' पर आधारित है.

यह उपन्यास 20 वर्षीय संवाददाता आयशा खान की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है. आयशा कराची में रहती हैं. जिंदगी में उतार-चढ़ाव का सामना करती हैं और एक अच्छे प्रेमी की तलाश में लगी रहती है. फिल्म 'नूर' की पृष्ठभूमि कराची से बदलकर मुंबई कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
देवोलीना भट्टाचार्जी अभी नहीं करेंगी कमबैक, बोलीं- ये फेज मेरे बेबी के लिए है
देवोलीना भट्टाचार्जी अभी नहीं करेंगी कमबैक, बोलीं- ये फेज मेरे बेबी के लिए है
International Women Day: संजय लीला भंसाली की फिल्मों के वो महिला किरदार जिन्होंने पर्दे पर गढ़े नए आयाम
इंटरनेशनल वुमेन्स डे: संजय लीला भंसाली की फिल्मों के वो महिला किरदार जिन्होंने गढ़े नए आयाम
शाहरुख के बाद अब सलमान खान संग बनेंगी नयनतारा की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!
शाहरुख के बाद अब सलमान खान संग बनेंगी नयनतारा की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
UP News: 'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
Sundar Pichai Lifestyle: 365 दिन में 2133 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस भारतीय का घर देखा क्या? फटी रह जाएंगी आंखें
365 दिन में 2133 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस भारतीय का घर देखा क्या? फटी रह जाएंगी आंखें
Embed widget