News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

शरमन जोशी की फिल्म The Least of These का ट्रेलर रिलीज, धर्म परिवर्तन के गंभीर मुद्दे को उठाती है फिल्म

एक्टर शरमन जोशी की फिल्म 'द लीस्ट ऑफ दीज़' का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है. फिल्म का ये ट्रेलर फिल्हाल अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया है. फिल्म की कहानी देश की ही एक सच्ची घटना से प्रेरित है.

Share:

एक्टर शरमन जोशी की फिल्म 'द लीस्ट ऑफ दीज़' का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है. फिल्म का ये ट्रेलर फिल्हाल अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया है. फिल्म की कहानी देश की ही एक सच्ची घटना से प्रेरित है.

फिल्म की कहानी के केंद्र में धर्म परिवर्तन को रखा गया है. जिसमें लोगों का अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन कर उन्हें हिंदू से क्रिश्चियन बनाए जाने का मामला दिख रहा है.

ये कहानी है ग्राहम स्टेन्स (GrahamStaines) की है. ग्राहम स्टेन्स एक ऑस्ट्रेलियन क्रिश्चिय मिशेनरी से संबंध रखते थे और उनके दो बेटे थे. साल 1999 में स्टेन्स को ओड़िशा के केंदुझर जिले के एक गांव में उनके दो बच्चों के साथ जिंदा जला दिया गया था. इस मामले में हिंदू चरंपथिंयों पर ऐसा करने का आरोप लगा था.

फिल्म में शरमन जोशी एक ऐसे पत्रकार की भूमिका में हैं जो स्टेन्स द्वारा किए गए धर्म परिवर्तन के पीछे की सच्चाई को सबके सामने लाना चाहता है. शरमन के किरदार का मानना है कि स्टेन्स लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहा है.

बताया जाता है कि जिस वक्त स्टेन्स की मौत हुई ओड़िशा के आदिवासियों को लिए करीब 30 साल से भी ज्यादा वक्त से काम कर रहे थे. उनकी मौत के बाद उन पर आरोप लगे कि वो जबरन गरीब आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करवाते थे.

हालांकि साल 2005 में उनकी पत्नी ग्लेडिस ( Gladys) को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था. शरमन जोशी की ये फिल्म 1 फरवरी को यूएस में रिलीज की जाएगी और भारत में इसे 1 मार्च को रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन अनीष डेनियल ने किया है.

Published at : 29 Jan 2019 09:22 PM (IST) Tags: Sharman Joshi Bollywood
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 2 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 2 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?

'हैवान आ रहा है...', अक्षय कुमार ने अनोखे अंदाज में सैफ को किया बर्थडे विश

'हैवान आ रहा है...', अक्षय कुमार ने अनोखे अंदाज में सैफ को किया बर्थडे विश

इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस

इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस

दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज

दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज

पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर

पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर

टॉप स्टोरीज

राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार

'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार

'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान