एक्सप्लोरर

2.0 Trailer: गज़ब का विज़ुअल इफेक्ट्स और रजनीकांत-अक्षय का धमाकेदार एक्शन, ये तो 2.0 का सिर्फ ट्रेलर है

2.0 Trailer: ट्रेलर काफी धमाकेदार है. स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का कमाल इसमें साफ देखा जा सकता है. अक्षय कुमार फिल्म के ट्रेलर में सेलफोन इस्तेमाल करने वालों के दुश्मन के तौर पर दिखाए गए हैं.

मुंबई: सुपरस्टार रजनीकांत और हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अक्षय कुमार की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘2.0’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. चेन्नई में हुए एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माताओं की मौजूदगी में इसे रिलीज़ किया गया. फिल्म ‘2.0’ का निर्देशन एस शंकर ने किया है. इसमें मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने म्यूज़िक दिया है. ये फिल्म पिछले काफी समय से अपने बजट और हाई लेवल एक्शन और जबरदस्त प्रमोशन के कारण सुर्खियों में बनी हुई है. 2.0 Trailer: गज़ब का विज़ुअल इफेक्ट्स और रजनीकांत-अक्षय का धमाकेदार एक्शन, ये तो 2.0 का सिर्फ ट्रेलर है कैसा है ट्रेलर...? ट्रेलर काफी धमाकेदार है. स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का कमाल इसमें साफ देखा जा सकता है. अक्षय कुमार फिल्म के ट्रेलर में सेलफोन इस्तेमाल करने वालों के दुश्मन के तौर पर दिखाए गए हैं. गज़ब के विज़ुअल इफेक्ट्स और अक्षय और रजनीकांत के बेहतरीन डायलॉग्स इस ट्रेलर को खास बनाते हैं. हालांकि, पहली बार देखने पर आपको ऐसा ज़रूर महसूस होगा कि कुछ कसर रह गई है. इसे और बेहतर किया जा सकता था. साथ ही ये बात कहना भी ज़रूरी है कि ट्रेलर में दिखाए गए कुछ सीन्स ऐसे हैं जिन्हें शायद आपने पहले कभी नहीं देखा हो. 2.0 Trailer: गज़ब का विज़ुअल इफेक्ट्स और रजनीकांत-अक्षय का धमाकेदार एक्शन, ये तो 2.0 का सिर्फ ट्रेलर है ट्रेलर में अक्षय कुमार और रजनीकांत के बीच हो रही फाइट को भी इतनी तेज़ी से दिखाया गया है कि पलक झपकते ही सब कुछ बदल सा जाता है. हालांकि अभी ये ट्रेलर है और मेकर्स की ये चाहत रही होगी कि ट्रेलर में ज्यादा से ज्यादा बेहतरीन सीन्स को शामिल किया जाए. इन छोटी मोटी खामियों को नज़रअंदाज़ कर दिया जाए तो रजनीकांत की फिल्म का ये ट्रेलर पावर पैक्ड कहा जा सकता है. यहां देखें ट्रेलर....
  फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा अभिनेत्री एमी जैक्सन भी नज़र आएंगी. फिल्म का निर्देशन करने के साथ साथ इसकी पटकथा लिखने का काम भी शंकर ने ही किया है. फिल्म के बजट को लेकर कई तरह की खबरें आती रही हैं. बीते दिनों इंडिया टुडे ने एक सोर्स के हवाले से कहा था कि फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपए का है. इसके वीएफएक्स पर मेकर्स ने भारी भरकम खर्चा किया है.   दुबई में लॉन्च हुआ था म्यूज़िक '2.0' के कई मेकिंग वीडियोज़ भी रिलीज़ किए जा चुके हैं, जिनमें फिल्म की भव्यता को बताने की कोशिश की गई है. खास बात ये है कि पिछले साल इस फिल्म का म्यूज़िक लॉन्च इवेंट बुर्ज पार्क दुबई में हुआ था, जिसमें फिल्म के सभी स्टार्स शामिल हुए थे.   निगेटिव किरदार में हैं अक्षय कुमार अपने 51वें जन्मदिन पर अक्षय ने फिल्म में अपने किरदार का पोस्टर अपने फैंस के साथ शेयर किया था. उन्होंने इसे अपना सर्वाधिक प्रभावशाली किरदार बताया था और कहा था कि यह एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए लंबे समय तक उन्हें याद किए जाएगा. अक्षय का ये दावा काफी हद तक सही भी नज़र आता है. ट्रेलर में उनका ज़बरदस्त अदांज़ देखने को मिला है जिससे कहा जा सकता है कि फिल्म का उनका ये किरदार सालों याद किया जाएगा. यहां देखें फिल्म का टीज़र...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget