एक्सप्लोरर

Box Office पर अक्षय-रजनीकांत की '2.0' ने मचाया तहलका, पहले दिन कमाई 100 करोड़ के पार

पहले दिन नॉन हॉलीडे होने के बावजूद '2.0' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ (ग्रॉस) से ज्यादा का कारोबार किया है. ट्रे़ड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक '2.0' अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है.

मुंबई: जब फिल्मी पर्दे पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और नॉर्थ के एक्शन हीरो अक्षय कुमार एक साथ आए हैं तो बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड टूटना तो लाज़मी है. अक्षय और रजनीकांत की '2.0' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है. फिल्म की कमाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक ही सामने आए हैं. शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का इंतज़ार दर्शक काफी दिनों से कर रहे थे.

पहले दिन नॉन हॉलीडे होने के बावजूद '2.0' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ (ग्रॉस) से ज्यादा का कारोबार किया है. ट्रे़ड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक '2.0' अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर अभी भी एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2' ही है. '2.0' अक्षय कुमार और रजनीकांत की पहले दिन कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी पहले नंबर पर आ गई है.

वहीं, भारत में इसकी कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन करीब 73.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. ये कमाई फिल्म के सभी भाषाओं में रिलीज हुए वर्जन्स की है. इसके हिंदी वर्जन ने 20.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई को लेकर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि फिल्म किसी हॉलीडे पर रिलीज नहीं हुई है. साथ ही ये शुक्रवार की बजाय गुरुवार को रिलीज हुई है, जिसको देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये कमाई अच्छी है. इतना ही नहीं फिल्म की ऑन लाइन बुकिंग्स बहुत लेट ओपन हुई, जिसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ा है.

फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने नॉर्थ इंडिया में करीब 21 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके अलावा तमिलनाडू में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 करोड़ रुपए कमाए हैं. साथ ही तेलुगू राज्यों में फिल्म ने करीब 19 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं, केरल में फिल्म ने करीब 5.5 करोड़ और कर्नाटका में 8 करोड़ रुपए कमाए हैं.

केरल में फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

केरल में फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस कमाई के साथ ये फिल्म टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म ने टॉप 5 में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई है. इससे पहले फिल्म सरकार , बाहुबली 2 और मेर्सल  हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'आवारापन 2' तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड्स! इमरान हाशमी की एक अदद हिट की ख्वाहिश करेगी पूरी? जानें- प्रीडिक्शन
'आवारापन 2' तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड्स! इमरान हाशमी की एक अदद हिट की ख्वाहिश करेगी पूरी?
Dhamaal 4 BO Collection Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget