एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार के कजिन और 'कहानी घर घर की' के एक्टर सचिन कुमार का हार्ट अटैक से निधन

अक्षय कुमार के कजिन और 'कहानी घर घर की' फेम सचिन कुमार का निधन हार्ट अटैक से हुआ है. घर वालों को वो मजत अवस्था में बेड पर पड़े मिले. बता दें कि सचिन कुमार ऐक्टिंग छोड़कर फोटोग्राफर बन गए थे.

मुम्बई : स्टार प्लस पर आनेवाले मशहूर सीरियल 'कहानी घर घर की' और‌ सोनी टीवी के शो 'लज्जा' में काम कर चुके अभिनेता सचिन कुमार का शुक्रवार को अंधेरी स्थित अपने ही घर में हार्ट अटैक से निधन हो गया. सचिन कुमार रिश्ते में अक्षय कुमार के कजिन (अक्षय के बुआ के बेटे थे). उनकी उम्र महज 42 साल थी.

सचिन के अभिनेता दोस्त राकेश पॉल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया, "सचिन के करिबियों से मुझे यह जानकारी मिली कि गुरुवार की रात को सचिन सोने के लिए अपने कमरे में गया, तो अगली सुबह उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला. ऐसे में सचिन‌ के माता-पिता ने चाभी का इंतजाम किया और दरवाजा खोलने‌ पर देखा कि सचिन मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा है."

गौरतलब है कि सचिन कुमार ने कई साल पहले एक्टिंग में उल्लेखनीय सफलता नहीं मिलने के बाद प्रोफेशनल तौर पर फोटोग्राफी शुरू कर दी थी, जिसे लेकर वो काफी खुश थे.

राकेश पॉल ने सचिन कुमार के साथ अपनी दोस्ती को याद करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, "सचिन और मेरी दोस्ती दो दशक से भी अधिक पुरानी है. ऐसा कह सकते हैं कि एक्टिंग की दुनिया में हमने साथ-साथ ही संघर्ष की शुरुआत की थी. हम दोनों हमेशा ही एक एक-दूसरे से टच में‌ रहा करते थे, लेकिन मैं पिछले पांच साल से उनसे‌ मिल नहीं पाया. हम हमेशा से एक-दूसरे से मिलने की प्लानिंग करते थे और फिर किसी न किसी वजह से हमारा मिलना रह जाता था. मुझे नहीं पता कि सचिन इस तरह से मुझे मिले बगैर ही चला जाएगा."

राके‌श ने बताया कि सचिन बेहद हंसमुख, सकारात्मक किस्म का और हमेशा दूसरों की मदद करनेवाला शख्स था. राकेश ने कहा, "जब कभी वो मेरे घर आता था, वो मेरे लिए खाना बनाया करता था."

सीरियल 'लज्जा' की निर्माता बेनाफर कोहली ने सचिन कुमार के यूं अचानक चले जाने‌ पर‌ अफसोस जाहिर करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, "वो हमेशा मुस्कुरानेवाला एक बेहद स्वीट किस्म का लड़का था."

माधुरी दीक्षित की फिल्म का ये मशहूर गाना क्यों शूट हुआ था शाहरुख़ खान के घर में? जानें

काजोल, अजय देवगन से लेकर अभिषेक बच्चन ने 90 के दशक की पसंदीदा फिल्मों को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
Box office Collection: तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget