एक्सप्लोरर

बिग बॉस में फूट कर रो पड़ीं राखी सावंत, कहा- दोस्त ने पैसों के बदले किया यौन शोषण, मां के इलाज के लिए नहीं थे पैसे

बिग बॉस 14 के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत ने खुलासा किया कि जब वह छोटी थी उनकी मां को हर्ट अटैक आया था, उनके इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे. तब उनके एक दोस्त ने उन्हें पैसे देने के लिए कहा, लेकिन बदल में उसने एक कार में राखी का यौन शोषण किया.

बिग बॉस 14 के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत ने अपने बारे में कई अहम खुलासे किए. उन्होंने बताया कि वह मुंबई की एक चाल में रहती थीं और बहुत ही गरीब थे. उनकी मां की तबीयत अक्सर खराब रहती थी. उन्होंने अभिषेक अवस्थी से ब्रेकअप के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि भले ही अभिषेक ने उन्हें धोखा दिया हो, वह उन्हें माफ भी कर देगी.

इसके बाद राखी सावंत ने राहुल वैद्य के सामने खुलासा किया कि जब वह छोटी थी तब उनकी मां पहला हर्ट अटैक आया था. उन्होंने बताया कि मां के इलाज के लिए कैसे उन्होंने पैसे का इंतेजाम किया. राखी ने बताया कि एक दोस्त ने पैसे देने के बदले उनका यौन शोषण किया. उन्होंने कहा कि एक कार में उनका यौन शोषण हुआ. राखी ये सब बोलते-बोलते काफी देर तक रहीं.

राहुल वैद्य ने इस पर दुख जताया. उन्होंने राखी को दिलासा दिया कि वह उनकी भलाई चाहते हैं. राखी ने रोते-रोते कहा कि इस यौन शोषण की घटना को मैंने अपनी मां को नहीं बताया. वहीं राहुल ने कहा कि जब आप पॉपुलर हुईं तो, तो उसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए था. इस पर राखी ने कहा कि उनके पास सबूत नहीं था, तो कैसे उसकी शिकायत करतीं.

यहां देखिए राखी सावंत का वीडियो-

View this post on Instagram
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शादीशुदा हैं रितेश

इसके बाद राखी सावंत ने खुलासा किया कि उनके पति रितेश एक शादीशुदा शख्स है और उसका एक बच्चा भी है. वह कहती हैं कि रितेश ने उन्हें 5-6 बार तलाक देने की धमकी भी दी है. ये बोलते-बोलते राखी रो पड़ती हैं. राहुल इस पर दुख जताते हैं और उन्हें दिलासा देते हैं. इसके बाद बिग बॉस दोनों को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और दोनों के बीच हुई बातों को घर में किसी को भी बताने से मना करते हैं.

ये भी पढ़ें-

Rakesh Sawant ने अपनी बहन Rakhi Sawant के बयान ‘मेरा पति शादीशुदा है’ पर दिया रिएक्शन

Deepika Padukone ने अपनी छोटी बहन के लिए लिखा प्यारा सा नोट

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
KWK S9: 'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान खान ने दिया ये जवाब
'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान ने दिया ये जवाब
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget