एक्सप्लोरर

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का भोजपुरी रोमांटिक गाना YouTube पर मचा रहा धूम, मिल चुके हैं 2 करोड़ व्यूज

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'पातर छितर' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. गाने में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

Akshara Singh Pawan Singh Bhojpuri Song Paatar Chhitar: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. दोनों ही स्टार्स की खास बात है कि दोनों सिंगिंग के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. दोनों कई फिल्मों और गानों में साथ काम कर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. फैन्स भी दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं. हालांकि पिछले काफी वक्त से दोनों ने साथ काम नहीं किया है. लेकिन दोनों के पुराने सॉन्ग यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं. इन दिनों अक्षरा और पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना 'पातर छितर' यूट्यूब पर छाया हुआ है. गाने में अक्षरा बोल्ड अवतार में जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं. पवन सिंह और अक्षरा की गाने में केमिस्ट्री देखने लायक है. इस गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. कमेंट कर फैन्स गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस गाने को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

'पातर छितर' गाने को पवन सिंह और हनी बी ने मिलकर गाया है. इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं. म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है. ये गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'सरकार राज' का है. फिल्म 'सरकार राज' को अरविंद चौबे ने निर्देशित किया है. फिल्म में पवन सिंह, रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, मोनालिसा,काजल राघवानी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की. अक्षरा सिंह 'सइयां सुपरस्टार', 'त्रिदेव', 'मां तुझे सलाम', 'दिलवाला', 'हम हैं लुटेरे', 'धड़कन', 'सत्या', समेत कई अन्य भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:

रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स कंपनी 2017 से एक्टिव थी, फॉरेंसिक जांच में बॉलीवुड से जुड़े नाम आए सामने

Birthday Special: शाहिद कपूर ने शेयर की मीरा राजपूत की सुंदर तस्वीर, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget