एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स कंपनी 2017 से एक्टिव थी, फॉरेंसिक जांच में बॉलीवुड से जुड़े नाम आए सामने

रिया ने ड्रग कनेक्शन को लेकर बॉलीवुड के कुछ नामों का खुलासा किया है. NCB जल्द ही बॉलीवुड के इन लोगों को सम्मन देकर पूछताछ के लिए बुलाएगी.

रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में कबूल कर लिया है कि सुशांत के साथ वह भी ड्रग्स लिया करती थीं. इससे पहले रिया से जब भी ड्रग्स को लेकर सवाल किए जा रहे थे तो वो गोल मोल जवाब दे रही थी. तब NCB की टीम रिया से कहा कि आपके भाई शोविक ने बताया है कि आप ड्रग्स लेती हो. पहले तो रिया ने मना किया लेकिन जब शोविक से सामना करवाया गया तो एक बार फिर रिया उसे देखकर रोने लगी और जब शोविक से कहा गया कि आपने तो कहा था रिया ड्रग्स लेती है इस पर शोविक ने कहा हां लेती है कभी कभी. इसके बाद जब रिया से पूछा गया तब रिया ने ड्रग्स लेने की बात कुबूल की.

रिया ने पूछताछ में ये भी बताया कि जो भी ड्रग्स आता था वो सुशांत के लिए और उसके दोस्तों के लिए आता था. उसने कई बार सुशांत के साथ ही ड्रग्स लिया था. रिया के मुताबिक सुशांत रोज ड्रग्स लेते थे. सूत्रों के मुताबिक, रिया ने सुशांत को कई बार ड्रग्स लेने से मना किया.. लेकिन सुशांत नहीं माने.

"सुशांत-रिया एक साथ ड्रग्स लिया करते थे" रिया ने कहा, सुशांत की मौत के बाद रिया ने कभी ड्रग्स नहीं लिया. मैं सुशांत को बहुत प्यार करती थी. सुशांत काफी समय से ड्रग्स ले रहे थे. वो ड्रग्स कहा से मंगवाते थे ये उसे नही पता. लॉकडाउन के दौरान सुशांत के डीलर से सुशांत को ड्रग्स नही मिल रहा था. इसलिए उस समय शोविक ने ड्रग्स मंगवाना शुरू किया. कई बार सुशांत, रिया और शोविक ने एक साथ भी ड्रग्स लिया.

रिया के मुताबिक सुशांत जब उसकी जिंदगी में आया तो वो पहले से ही ड्रग्स ले रहा था. रिया ने उसे कई बार मना किया लेकिन वो नहीं माना. सोमवार को जब रिया का सामना शोविक से हुआ तो एक बार फिर रिया रोने लगी. दोनों को रोता देख कर NCB की टीम ने दोनों भाई बहन को कुछ देर के लिए एक साथ अकेला छोड़ दिया. दोनों तकरीबन 15 मिनट तक एकदूसरे के साथ बात करते रहे. इसके बाद दोनों ने एक साथ ही खाना भी खाया.

आज गिरफ्तार हो सकती हैं रिया एक खास बात है ये कि रिया जब सोमवार को NCB के दफ्तर में आई थी तो उनके हाथ में एक बैग था. लेकिन जब वो वापस गई तो हाथ में बैग नहीं था. दरअसल उस बैग में शोविक के कपड़े थे. एक चादर थी और एक तकिया था. आज फिर से रिया को तीनों के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी और बहुत मुमकिन है कि आज रिया गिरफ्तार हो जाए.

बॉलीवुड के बड़े नामों का खुलासा पूछताछ में रिया ने ड्रग कनेक्शन को लेकर बॉलीवुड के कुछ नामों का खुलासा किया है. NCB जल्द ही बॉलीवुड के इन लोगों को सम्मन देकर पूछताछ के लिए बुलाएगी. NCB जब रिया के घर रेड की और वहां से जो इलेट्रॉनिक एविडेंस बरामद किए थे उनकी फॉरेंसिक जांच से बड़ा खुलासा हुआ है. रिया के घर से जो टेबलेट NCB ने सीज किया था उसकी जांच से ये पता चला है कि साल 2017, 2018, 2019 में रिया की ड्रग्स कंपनी काफी ज्यादा एक्टिव थी. इस ड्रग कंपनी के कई राज NCB के सामने आए है. टेबलेट से NCB को तमाम वीडियो और फोटो बरामद हुए है, जिसमें बॉलीवुड के कई चेहरे नजर आ रहे है.

NCB को जांच के दौरान ये लग रहा है कि बॉलीवुड कई लोग ड्रग सिंडिकेट में शामिल है. इसलिए NCB पूछताछ के लिए बॉलीवुड की इन हस्तियों को पूछताछ के लिए समन करेगी. रिया ने बताया कि यूरोप टूर से वापस आने के बाद सुशांत उसके घर रुका था और वहां भी ड्रग्स ली थी.

ये भी पढ़ें- कंगना खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच करेगी मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का आदेश विवादों के बीच कंगना रनौत को मिला करणी सेना का समर्थन, मुंबई एयरपोर्ट से घर तक देगी सुरक्षा

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान
72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
कार्तिक-ममूटी बेस्ट एक्टर और यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 7 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 7 बजे तक 31 करोड़ के हुई पार
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget