एक्सप्लोरर

फिल्मों के बाद अब यहां डेब्यू करेंगी भाग्यश्री, बोलीं 'ये मेरे लिए सम्मान की बात है'

डीआईडी सुपर मॉम्स ( DID Super Moms)के पिछले दो सीज़न्स को भी जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिनमें कुछ वाकई बेमिसाल सुपर मॉम्स सामने आईं, जिनकी डांसिंग स्किल्स यंग लोगों को भी मात दे सकती थीं.

Bhagyashree Dassani Judge : पिछले तीस सालों से ज़ी टीवी भारत में रिएलिटी टेलीविजन को नए-नए रंग-रूप देने में सबसे आगे रहा है. इस चैनल ने दर्शकों को अंताक्षरी, सारेगामापा, डांस इंडिया डांस और इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़ जैसे देसी नॉन-फिक्शन फॉर्मेट्स दिए, जो न सिर्फ बेहद पॉपुलर टैलेंट-बेस्ड रिएलिटी फ्रेंचाइज़ी साबित हुए, बल्कि आज भी चर्चित हैं और दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. इस साल की शुरुआत में जोर-शोर से डीआईडी लिटिल मास्टर्स लॉन्च किया गया, जो इस समय दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. इसी तरह डीआईडी सुपर मॉम्स ( DID Super Moms)के पिछले दो सीज़न्स को भी जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिनमें कुछ वाकई बेमिसाल सुपर मॉम्स सामने आईं, जिनकी डांसिंग स्किल्स यंग लोगों को भी मात दे सकती थीं. अब एक बार फिर ज़ी टीवी इस पॉपुलर नॉन-फिक्शन शो का तीसरा संस्करण लेकर आ रहा है.

इस शो से जुड़ी ताजा खबर ये है कि पॉपुलर बॉलीवुड स्टार भाग्यश्री दस्सानी (Bhagyashree Dassani), डीआईडी के ओरिजिनल जज रेमो डिसूज़ा और पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर उर्मिला मातोंडकर के साथ पहली बार इस शो को जज करती नजर आएंगी. यह खूबसूरत अदाकारा जज के रूप में अपना डेब्यू करेंगी और सभी सुपर मॉम्स को इस मंच पर अपना टैलेंट दिखाने और उन्हें डांस की दुनिया में अपने सपने पूरे करने का मौका देंगी. पिछले कुछ दशकों में भाग्यश्री ने कई बॉलीवुड और तेलुगू फिल्मों में अपनी सादगी, सुंदरता और गजब के आकर्षण के साथ लाखों दिलों को जीता है.

डीआईडी सुपर मॉम्स जज करने को लेकर भाग्यश्री कहती हैं, ‘ज़ी टीवी के रोमांचक डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स के साथ अपने करियर में पहली बार जज की जिम्मेदारी निभाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. मुझे देशभर की सुपर मॉम्स से मिलने और उन्हें उनके सपनों की दिशा में प्रेरित करने का इंतजार है. इन टैलेंटेड महिलाओं को जज करना आसान नहीं होगा, लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी. सबसे खास बात यह है कि मैं डीआईडी सुपर मॉम्स के लिए मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा और बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के साथ मंच शेयर करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं. मुझे यकीन है कि हम सभी बढ़िया वक्त गुजारेंगे और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

जहां सभी जज डीआईडी सुपर मॉम्स के नए सीज़न को लेकर उत्साहित हैं, वहीं देश भर में ऑडिशन भी शुरू हो चुके हैं. इस शो के ऑनलाइन ऑडिशंस जबर्दस्त हिट रहे, साथ ही मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, लखनऊ और गुवाहाटी जैसे शहरों में ऑन-ग्राउंड ऑडिशंस भी हुए, जिनमें कुछ बेहद टैलेंटेड सुपर मॉम्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: 'मैं वापस आऊंगा' से 'ऑपरेशन सफेद सागर' तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुईं 7 धांसू फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुईं 7 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, Video वायरल
Video: फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget