एक्सप्लोरर

Bell Bottom Trailer Review: Akshay Kumar के डिटेक्टिव ड्रामा में प्लेन हाईजैकिंग का ट्विस्ट, जानिए कैसी होगी Bell Bottom?

कुल मिलाकर देखा जाए तो बेल बॉटम (Bell Bottom) के ट्रेलर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ही छाए हुए हैं और उन्होंने इसे पूरी तरह अपने कंधों पर ही उठाकर रखा है.

Bell Bottom Trailer Review: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में अक्षय के अलावा लारा दत्ता (Lara Dutta), वाणी कपूर (Vaani Kapoor), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) जैसे सितारे अहम् किरदारों में नज़र आएंगे. फिल्म 19 अगस्त को रिलीज होने वाली है लेकिन उससे पहले हम नज़र डालते हैं कि आखिर फिल्म का ट्रेलर कैसा है? आपको बता दें कि जैसी कि उम्मीद थी, बेल बॉटम का ट्रेलर बेहतरीन है और ओटीटी के बढ़ते वर्चस्व के बीच ऐसा पहली बार लग रहा है कि किसी बॉलीवुड फिल्म ने अपने दमदार कंटेंट से उम्मीद जगाई है. वैसे बेल बॉटम नाम से 80-90 के दशक के ट्राउजर फैशन की छवि दिमाग में बनती है लेकिन आपको बता दें कि फिल्म में बेलबॉटम शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया गया क्योंकि अक्षय कुमार के किरदार का कोर्ड नेम है.

वह फिल्म में जासूस के किरदार में हैं. ट्रेलर की शुरुआत में बेबी, स्पेशल 26 और एयरलिफ्ट वाला फील आता है. ट्रेलर में जोश, जूनून का उफान जोरों पर है और इसकी रेट्रो फील इसे और ज्यादा रोमांचक बना देती है. फिल्म एक बेहद चालक इंसान की कहानी है जो हज़ारों लोगों के बीच उन्हीं के जैसा नज़र आता है लेकिन सीक्रेट एजेंट बनकर उसके अंदर एक से बढ़कर एक खतरे मोल लेने और देश के खिलाफ रची गई कई साजिशों को नाकाम करने का दमखम है. इस फिल्म को देखकर आपको स्पेशल 26 और बेबी वाले अक्षय याद आएंगे लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार देखकर लगता है कि इन दोनों किरदारों को मिलाकर और ज्यादा पॉवरफुल बना दिया गया है. अक्षय को फिल्म में चेस में माहिर, म्यूजिक लवर और हिंदी, अंग्रेजी और जर्मन बोलने में माहिर दिखाया गया है.


Bell Bottom Trailer Review: Akshay Kumar के डिटेक्टिव ड्रामा में प्लेन हाईजैकिंग का ट्विस्ट, जानिए कैसी होगी Bell Bottom?

अब आप सोच रह होंगे कि डिटेक्टिव पर तो कई फ़िल्में बन चुकी है तो बेल बॉटम में ऐसा क्या है तो हम आपको बता दें कि कहानी में प्लेन हाईजैकिंग का ज़बरदस्त ट्विस्ट भी डाला है. इस वजह से आपको ज़बरदस्त एक्शन पैक्ड सिनेमा भी देखने को मिलने वाला है .हां, कमजोर कड़ी की बात करें तो फिल्म का वीएफएक्स वाला पार्ट थोड़ा कमजोर नज़र आ रहा है. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रेलर में अक्षय कुमार ही छाए हुए हैं और उन्होंने इसे पूरी तरह अपने कंधों पर ही उठाकर रखा है.


Bell Bottom Trailer Review: Akshay Kumar के डिटेक्टिव ड्रामा में प्लेन हाईजैकिंग का ट्विस्ट, जानिए कैसी होगी Bell Bottom?

हुमा कुरैशी चंद सेकंड के लिए एक छोटा सा डायलॉग बोलती दिखी हैं. वाणी अक्षय की पत्नी की भूमिका में केवल ग्लैमर का तड़का लगाते हुए ही दिखी हैं. आदिल हुसैन अपने किरदार में बढ़िया दिख रहे हैं. सरप्राइज एलिमेंट के तौर पर लारा दत्ता हैं जो कि इंदिरा गांधी के किरदार में पहचान नहीं आ रही हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो अक्षय एक्शन पैक्ड पेट्रियोटिक ड्रामा लेकर आए हैं जो दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब हो सकती है.     

ये भी पढ़ें: 

BellBottom Trailer: चेस प्लेयर है, गाना सिखाता है, हिंदी-अंग्रेजी के साथ जर्मन बोल लेता है, देखें बेल बॉटम का दमदार ट्रेलर

Bell Bottom के बाद एक और एक्शन पैक्ड फिल्म Mission Cindrella में नज़र आएंगे Akshay Kumar, जानिए कहां होगी शूटिंग

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget