एक्सप्लोरर

आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक्टर ने रोते हुए मांगी मदद, कहा- मैं जीना चाहता हूं

कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण लोगों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है. इसका असर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों पर भी देखने को मिल रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है. ऐसे में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है. बता दें कि लॉकडाउन के चलते फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई है. ऐसे में आर्थिक तंगी से जूझ रहे टीवी शो 'बेगूसराय' के फेमस एक्टर राजेश करीर ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की गुहार लगाई है.

उन्होंने फेसुबक पर एक वीडियो बनाकर लोगों से मदद की अपील की है. शेयर किए गए वीडियो में राजेश ने लोगों से मदद मांगते हुए कहा, ''दोस्तों नमस्ते, मैं राजेश करीर. आर्टिस्ट हूं. मुझे उम्मीद है कि मेरे बहुत सारे साथी दोस्त मुझे पहचानते होंगे. बात यह है कि अगर शर्म करूंगा तो ये जिंदगी बहुत भारी पड़ने वाली है. ऐसा मुझे लग रहा है...बस इतनी गुजारिश करना चाहता हूं..आप लोगों से कि मुझे मदद की इस वक्त बहुत जरूरत है. हालात बहुत ही नाजुक बने हुए हैं हमारे लिए.''

अभिनेता ने आगे कहा, "मैं मुंबई में परिवार के साथ रहता हूं..15-16 साल से. वैसे भी मैं काफी समय से खाली था और अब तो 2-3 महीने हो गए हैं. हालात बहुत ज्यादा खराब हो रहे हैं. आप लोगों से बस मेरी इतनी रिक्वेस्ट है कि 200, 400, 500 से अगर आप मेरी मदद करेंगे तो, क्योंकि शूटिंग कब स्टार्ट होगी कुछ पता नहीं है. मुझे काम मिले, कब मिले, कुछ पता नहीं है. लाइफ एकदम ड्रोप सी हो गई है. कुछ समझ में नहीं आ रहा. मैं जीना चाहता हूं. आप से हाथ जोड़कर मदद मांग रहा हूं. मुझे 200, 400 और 500 से मदद कीजिए, मैं पंजाब वापस जाना चाहता हूं." इस दौरान राजेश करीर काफी इमोशनल नजर आए. इस वीडियो पोस्ट के साथ एक्टर ने अपना बैंक अकाउंट डिटेल्स और फोन नंबर भी शेयर किया.

बता दें कि टीवी सीरियल 'बेगूसराय' का टेलीकास्ट साल 2015 से 2016 के बीच हुआ था. इस शो में श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह जैसे स्टार्स भी नजर आए थे.

ये भी पढ़ें:

'सेक्सी गर्ल' का किरदार परदे पर उकेरने के लिए बेसब्र है एवलिन शर्मा, कही ये बात

वाणी कपूर को इंस्टाग्राम पर ट्रोलर ने कहा बदसूरत, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tom Holland: 30 की उम्र में करोड़ों की दौलत, जानें कितने रईस हैं 'स्पाइडर मैन' टॉम हॉलैंड?
30 की उम्र में करोड़ों की दौलत, जानें कितने रईस हैं 'स्पाइडर मैन' टॉम हॉलैंड?
Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार
TV Serial Spoilers: माही ने छोड़ी अनुपमा की टीम, वसुधा ने देव संग हनीमून पर जाने से किया इनकार
माही ने छोड़ी अनुपमा की टीम, वसुधा ने देव संग हनीमून पर जाने से किया इनकार
Box Office: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर रही ओपनिंग

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget