एक्सप्लोरर

अर्जुन रामपाल ने पोस्ट लिख कर 2020 को किया अलविदा, मीडिया ट्रायल और NCB की जांच पर बयां किया अपना दर्द

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने 2020 के नाम एक पत्र लिखकर इसे अलविदा कहा है. अर्जुन रामपाल के अनुसार साल 2020 उनके लिए काफी कष्टदायक रहा है. बीता हुआ साल अर्जुन के लिए एक सबक की तरह इसलिए उन्होंने इस पत्र का टाइटल 'द लर्निंग 2020' रखा है.

नए साल का स्वागत करते हुए कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं. वहीं अभिनेता अर्जुन रामपाल ने 2020 के नाम एक पत्र लिखकर इसे अलविदा कहा है. अर्जुन रामपाल के अनुसार साल 2020 उनके लिए काफी कष्टदायक रहा है. बीता हुआ साल अर्जुन के लिए एक सबक की तरह इसलिए उन्होंने इस पत्र का टाइटल 'द लर्निंग 2020' रखा है.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अर्जुन रामपाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से तीन पन्नों का एक लेटर पोस्ट किया है. इस लेटर को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने अपने फैंस के लिए लिखा कि 'आप सभी को एक सुरक्षित धन्य स्वस्थ और समृद्ध 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं, 2020 ने हमें बहुत कुछ सिखाया. मैं अपनी सीख इस पत्र के माध्यम से बता रहा हूं. नया साल मुबारक हो.'

मीडिया से दिखे खफा

अपने पत्र के माध्यम से अर्जुन ने बताया कि वह बीते साल अपने परिवार, देश और अपनी इंडस्ट्री को लेकर काफी परेशान रहे. अर्जुन ने मीडिया पर लिखते हुए कहा कि यहां कई बार कोई शिकार बन जाता है लेकिन कई बार किसी को टारगेट करके शिकार बनाया जाता है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को धन्यवाद भी दिया.

दोस्तों पर भी बोले अर्जुन

अर्जुन ने अपने दोस्तों पर टिप्पणी करते हुए बताया कि बीते साल ने उन्हें दोस्तों की समझ कराई, जिस दौरान कई नए और पुराने दोस्त उनका साथ छोड़ गए. वहीं कुछ उनके साथ रहे. उन्होंने अपना साथ छोड़कर दोस्तों को पत्र के माध्यम से शुक्रिया कहा है. इसके साथ ही उन्होंने उनका साथ देने वाले दोस्तों को कहा है कि वह सब साथ में बूढ़े होंगे.

बता दें कि बीते साल NCB की जांच में अर्जुन रामपाल के घर में कुछ प्रतिबंधित दवाइयां पाई गई थीं. जिसके बाद उन्हें कइ बार पूछताछ से गुजरना पड़ा था. वहीं इसी बीच कुछ मीडिया संस्थानों की ओर से खबर सामने आई थी कि वह देश छोड़कर लंदन में शिफ्ट हो गए हैं.

इसे भी पढेंः

ये है सोनू सूद की ज़िंदगी का सबसे बड़ा अचीवमेंट, भावुक होते हुए एक्टर ने खुद किया खुलासा

मलाइका और अर्जुन की रोमांटिक तस्वीर देख करीना कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, अब हो रही है चर्चा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 4.30बजे तक 1 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें-4.30 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 4.30 बजे तक कलेक्शन 8 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 4.30 बजे तक कलेक्शन 8 करोड़ के पार
'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट
'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget